फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   In a minor altercation, the friend was killed by hitting the head and mouth, the accused was arrested

मामूली कहासुनी में सिर व मुंह पर कस्सी मारकर कर दी दोस्त की हत्या, आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
In a minor altercation, the friend was killed by hitting the head and mouth, the accused was arrested
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। गांव संभालखी में एक व्यक्ति ने मामूली कहासुनी के बाद अपने ही दोस्त की कस्सी मारकर हत्या कर दी है। घटना रविवार देर रात 12 बजे के करीब की बताई जा रही है। मृतक की शिनाख्त अमरजीत (45) के रूप में हुई है, जो पेट्रोल पंप कर्मी था, लेकिन बीते 15 दिनों से काम पर नहीं जा रहा था। मामले में पुलिस ने आरोपी राजिंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वारदात में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

थाना शाहाबाद पुलिस को दिए बयान में रामधारी ने बताया कि सुबह उसके भाई अमरजीत का शव गांव के शेर सिंह के खेतों में खून से लथपथ पड़ा मिला। आरोप है कि खेत के चौकीदार राजिंद्र ने कस्सी मारकर उसके भाई की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि राजिंद्र और अमरजीत के बीच में काफी पुरानी दोस्ती थी। उसने रविवार रात को साढ़े आठ बजे राजिंद्र और अमरजीत को शेर सिंह के खेतों की ओर जाते देखा था। सुबह खेत में शव पड़े होने की सूचना पर थाना शाहाबाद प्रबंधक राकेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ सीआईए-दो और एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राजिंद्र ने अमरजीत के मुंह और सिर पर कस्सी से वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को अभी पोस्टमार्टम व मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस के अनुसार संभावना जताई जा रही है कि दोनों ने एक साथ बैठकर शराब पी और फिर किसी बात को लेकर उनमें झगड़ा हुआ। इस दौरान राजिंद्र ने अमरजीत की कस्सी मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ हो जाएगा कि दोनों ने शराब पी थी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के कारण की हो रही जांच
थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने रामधारी की शिकायत पर आरोपी राजिंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच से लग रहा है कि शराब के नशे में किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद राजिंद्र ने कस्सी मारकर अमरजीत की हत्या कर दी। हत्या के पीछे क्या कारण रहा, इस संबंध में अभी पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed