फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Important role of engineers in the development of technology: Prof. wife

प्रौद्योगिकी के विकास में इंजीनियरों की अहम भूमिका : प्रो. बीवी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Important role of engineers in the development of technology: Prof. wife
कुरुक्षेत्र। एनआईटी में संबो​धित करते संस्थान के निदेशक प्रो. बीवी रमना।
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रो. बीवी रमना रेड्डी ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि प्रौद्योगिकी के विकास में इंजीनियरों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि इंजी. एम विश्वेश्वरैया की जयंती को हर साल तकनीकी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन

इंजी. एम विश्वेश्वरैया देश के प्रथम इंजीनियर रहे है, तकनीकी के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान रहा है। इसके पश्चात संस्थान के निदेशक प्रो. बीवी रमना ने संस्थान के शिक्षकों को तकनीकी शिक्षक होने के उद्देश्य से अपने कार्य को ईमानदारी से पूरा करने की शपथ दिलाई। वहीं संस्थान की तकनीकी सोसायटियों की ओर से वाद-विवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बीटेक प्रथम वर्ष के नए विद्यार्थियों ने तकनीकों को लेकर अपने अनुभवों को साझा किया। इस मौके पर प्रो. दीक्षित गर्ग, प्रो. विकास मित्तल, प्रो. ब्रह्मजीत सिंह, प्रो. सतहंस, प्रो. ज्योति ओहरी, प्रो. सारिका जैन सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed