{"_id":"62f6b6e647568a55a815cf19","slug":"important-part-of-air-force-defense-system-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1177437185","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायुसेना रक्षा प्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायुसेना रक्षा प्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा
विज्ञापन
वायु सेना के विशेष दल का स्वागत करते कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व अन्य। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भारतीय वायु सेना का विशेष दल खर्दुलांपास, जम्मू से साइकिल यात्रा करके पहुंचा। इस दल ने कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा से मुलाकात कर मिशन के बारे में बताया। कुलपति ने दल स्वागत करते करते हुए कहा कि वायुसेना देश की रक्षा प्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि वायुसेना न केवल भारतीय क्षेत्र और राष्ट्रीय हितों की सभी खतरों से रक्षा करती है, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सहायता भी प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि वायुसेना युद्ध के मैदान के साथ-साथ रणनीतिक और सामरिक एयरलिफ्ट क्षमताओं पर भारतीय सेना को हवाई सहायता प्रदान करता है।
इस मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत गणित विभाग में विद्यार्थियों के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वायुसेना की ओर से निकाली गई साइकिल यात्रा के महत्व को बताते हुए संस्मरण साझा किए गए। इस यात्रा को ग्रुप कैप्टन एपी मंजिस नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं और हरिश निरवाल सहित 40 अन्य सैनिक इस दल में शामिल हैं। ग्रुप कैप्टन एमपी मंजिस ने विद्यार्थियों को गोष्ठी में बताया कि देश सेवा के रक्षा के लिए सेना में जाने के लिए किस प्रकार की तैयारी की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि देश सेवा की भावना ही सर्वोपरि है। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अनिल वशिष्ठ ने विश्वविद्यालय में पहुंचने पर वायुसेना के दल का स्वागत किया। उन्होंने आशा व्यक्त कि इस प्रकार की यात्राएं विद्यार्थियों को देशसेवा के लिए प्रेरित करेंगी।