फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Important meeting of representatives of backward classes raised demand for reservation in proportion to population

पिस्तौल के बल पर बाइक चालक से लूटपाट के दो आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 03:18 AM IST
विज्ञापन
Important meeting of representatives of backward classes raised demand for reservation in proportion to population
कुरुक्षेत्र। आठ महीने पहले बाइक पर लिफ्ट लेने का झांसा देकर पिस्तौल के बल पर लूट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक व डेढ़ रुपये बरामद कर लिए। आरोपियों चोरी की बाइक से वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद भी आरोपियों ने एक और वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी संदीप वासी भारत नगर पानीपत व धर्मबीर वासी भोला चौक पानीपत को अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना शाहाबाद पुलिस को दी अपनी शिकायत में छह जनवरी को जितेंद्र सिंह वासी राम नगर ने कहा था कि छह जनवरी को वह ईशरहेड़ी से अपनी बाइक से बराड़ा रोड शाहाबाद से बांध वाले रास्ते से अपने गांव रामनगर जा रहा था। उसी समय दो युवकों ने उससे लिफ्ट मांगी थी। उसने जैसे ही बाइक को रोका तो उनमें से एक युवक ने उसे पिस्तौल दिखाकर उसकी जेब में रखे करीब साढ़े सात हजार रुपये छीन लिए और दोनों मौके से फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-दो को सौंपी गई थी।
विज्ञापन

अपराध अन्वेषण शाखा-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी संदीप व धर्मबीर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल करते हुए में वारदात इस्तेमाल बाइक बरामद कराई। वहीं पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डेढ़ हजार रुपये भी बरामद करके दोनों आरोपियों को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की बाइक से दिया था वारदात को अंजाम
प्रतीक कुमार ने बताया कि आरोपियों ने लूट की वारदात को चोरी की बाइक से अंजाम दिया था। आरोपियों ने 26 जुलाई को खानपुर कोलियां वासी गुरजीत सिंह के घर के बाहर गली से बाइक चुराई थी। इस संबंध में थाना सदर थानेसर में चोरी का मामला भी दर्ज है। बाइक चोरी के मामले में भी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

बुजुर्ग को बेहोश कर उसका सामान किया था चोरी
सीआईए-दो के प्रभारी निरीक्षक प्रतीक कुमार ने बताया कि आरोपियों ने जून में थाना केयूके एरिया में एक बुजुर्ग को लिफ्ट देने के बहाने उसे बेहोश करके उसका सामान चोरी किया था। नौ जून को बिरला मंदिर चौक से एक बुजुर्ग को लिफ्ट देकर उसे बेहोश करके कोनों की मुरकियां, एक अंगूठी व जेब में रखे करीब 600 रुपये चोरी किए थे। इस संबंध में थाना केयूके में मामला दर्ज करके पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed