फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Important meeting of representatives of backward classes raised demand for reservation in proportion to population

पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधियों की हुई अहम बैठक, आबादी के अनुपात में आरक्षण की उठाई मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 03:15 AM IST
विज्ञापन
Important meeting of representatives of backward classes raised demand for reservation in proportion to population
कुरुक्षेत्र। पिछड़ा वर्ग के राज्य प्रतिनिधियों की एक मीटिंग मैढ़ सुनार धर्मशाला में हुई, जिसकी अध्यक्षता सभा के प्रधान रामकुमार ने की। इसमें आबादी के हिसाब से राजनीतिक भागीदारी देने की मांग उठी। साथ ही पंचायती राज संस्थानों के चुनावों में अति पिछड़ा वर्ग-ए को आबादी के अनुपात में आरक्षण देने के लिए आवाज बुलंद की गई। मीटिंग में कश्यप समाज, पाल समाज, पांचाल समाज, कुम्हार समाज, जांगड़ा समाज, बैरागी समाज, सुनार समाज, सैन समाज सहित कई बिरादरियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्ष 2018 में राज्य सरकार ने जाति सर्वे किया था, उन आंकड़ों के अनुसार हरियाणा प्रदेश में पिछड़ा वर्ग की आबादी 46 फीसदी से ज्यादा है, लेकिन पिछड़ा वर्ग विशेषकर अति पिछड़ा वर्ग-ए की 72 अकृषक जातियों के लोगों की राजनीतिक भागीदारी नहीं है। वर्ष 2019 के चुनावी आंकड़ों के अनुसार अति पिछड़ा वर्ग (पिछड़ा वर्ग ए) की विधानसभा में चार फीसदी से भी कम भागीदारी है। 2004 से 2019 तक हुए चार लोकसभा चुनावों में अति पिछड़ा वर्ग ए का एक भी लोकसभा सांसद नहीं है। 22 जिला परिषद में अति पिछड़ा वर्ग का एक भी चेयरमैन नहीं है और करीब 6200 पंचायतों में मात्र चार फीसदी भागीदारी है। राजनीतिक भागीदारी न होने के कारण अति पिछड़ा वर्ग अनेकों समस्याओं का सामना कर रहा है। मीटिंग में मांग रखी गई कि अति पिछड़ा वर्ग ए को आबादी के अनुपात में आरक्षण का प्रावधान किया जाए।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष ओमपाल कश्यप ने कहा कि प्रदेश के अति पिछड़ा वर्ग की 72 बिरादरियों के लोगों को राजनीतिक भागीदारी देने के लिए जल्द होने वाले पंचायती राज संस्थानों के चुनावों में अति पिछड़ा वर्ग-ए को आबादी के अनुपात में आरक्षण दिया जाए। यदि सरकार पिछड़ा वर्ग की बिरादरियों को उचित आरक्षण नहीं देती है तो उसके बाद फैसला पिछड़ा वर्ग की बिरादरियां लेंगी। यह वर्ग अपना हक लेने के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा और पंचायत चुनाव में पिछड़ा वर्ग अपने प्रत्याशी उतारेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीटिंग में कश्यप राजपूत सभा के प्रदेशाध्यक्ष ओमपाल कश्यप, कुम्हार धर्मशाला के प्रधान दर्शन प्रजापति लाडवा, पांचाल धर्मशाला के प्रधान वेद प्रकाश पांचाल, पाल धर्मशाला के प्रधान रमेश पाल, प्रजापति समाज से लाल सिंह आर्य, मोहन प्रजापति, सुनार समाज से रामकुमार वर्मा, महावीर वर्मा, रामकुमार कैशियर, बैरागी समाज से मास्टर ओमप्रकाश, सचिव ओम प्रकाश, सैन समाज से ईशम सिंह, जांगड़ा समाज से चतर सिंह जांगड़ा एडवोकेट एवं पिछड़ा वर्ग के एडवोकेट राजबीर कश्यप, राजिंदर वर्मा, संजीव कुमार, डॉ जगतार वर्मा, हरि राम पांचाल, ऋषिपाल प्रजापति, महावीर वर्मा, ओम प्रकाश प्रजापति सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed