फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Important contribution of 33 castes of DNT: Malha

डीएनटी की 33 जातियों का महत्वपूर्ण योगदान : माल्हा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Important contribution of 33 castes of DNT: Malha
बाबैन। डीएनटी कल्याण संघ की महत्वपूर्ण बैठक दल सिंह माल्लाह की अध्यक्षता में गांव बाजिदपुर में हुई। जिसमें वर्तमान विधानसभा चुनाव परिणाम पर चर्चा को लेकर विमुक्त घुमंतू जातियों के प्रमुख लोगों एवम अंतिम और वंचित जातियों की नारी शक्ति ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

दल सिंह माल्लाह ने बताया कि वर्तमान चुनाव में डीएनटी कल्याण संघ की तरफ से डीएनटी की सभी जातियों के प्रमुख कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई थी। सभी साथियों की ओर से अपनी-अपनी जातियों में घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट डालने के लिए अनुरोध किया गया था। देश और धर्म के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने वाली डीएनटी की इन 33 जातियों ने देश हित में मतदान किया और प्रदेश में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन

डीएनटी कल्याण संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य अशोक माजरा और डॉक्टर बलवान सिंह ने भी नारनौंद ने लाडवा में भाजपा का साथ देकर प्रदेश में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने पर मतदाताओं का आभार प्रकट किया। दल सिंह माल्लाह ने बताया कि हरियाणा में 2014 में बीजेपी सरकार बनने के बाद विमुक्त घुमंतु जातियों के अधूरे सपनों को पंख लगने शुरू हो गये थे। इस अवसर पर रामनोवाज, रामसरूप, सुरेन्द्र कौर, पुष्पलता, रेनू, राजुकमार, राजकुमारी, महिंद्रो आदि साथी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed