Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Impartiality is essential in historical writing: Padma Shri Tanwar

इतिहास लेखन में निष्पक्षता जरूरी : पद्मश्री तंवर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Impartiality is essential in historical writing: Padma Shri Tanwar
कुरुक्षेत्र। इतिहास लेखन तथ्यों और प्रमाणों पर आधारित होना चाहिए। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच इतिहास की वस्तुनिष्ठता बनाए रखना बड़ी चुनौती है। इतिहास को विवादों से दूर रखते हुए निष्पक्ष दृष्टिकोण अपनाना जरूरी है।
विज्ञापन

यह बात भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के अध्यक्ष पद्मश्री प्रो. रघुवेंद्र तंवर ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हरियाणा इतिहास कांग्रेस के 11वें अधिवेशन के शुभारंभ पर कही। दो दिवसीय अधिवेशन में 18 राज्यों के 200 से अधिक प्रतिनिधियों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और विश्वविद्यालय के कुलगीत से हुई।
विज्ञापन

इस दौरान हरियाणा इतिहास कांग्रेस की कार्यवाही का पांचवां खंड (2026) जारी किया गया। वहीं, वर्ष 2025 के दसवें अधिवेशन में प्रस्तुत शोध पत्रों में से पांच श्रेष्ठ शोध पत्रों के लेखकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने इतिहास को समाज की सांस्कृतिक पहचान, परंपराओं और विकास यात्रा समझने का माध्यम बताया। उन्होंने हरियाणा इतिहास कांग्रेस के स्थायी कार्यालय के लिए विश्वविद्यालय परिसर में स्थान उपलब्ध करवाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed