फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Immense employment opportunities in media: Dr. Ravi Shankar

मीडिया में रोजगार की अपार संभावनाएं : डॉ. रविशंकर

Fri, 23 Feb 2024 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 23 Feb 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Immense employment opportunities in media: Dr. Ravi Shankar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इस्माईलाबाद । राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां में प्लेसमेंट सेल ने व्याख्यान का आयोजन किया। व्याख्यान का विषय मीडिया क्षेत्र में रोजगार के अवसर रहा। मुख्य वक्ता राजकीय कन्या महाविद्यालय चीका के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष प्रो. रवि शंकर ने कहा कि मीडिया के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं है।
उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विविधता, रचनात्मक क्षमताएं एवं तकनीकी विशेषज्ञता भारतीय मीडिया एवं मनोरंजन उद्योग को सशक्त बनाने में कारगर है। वर्ष 2030 तक भारतीय मीडिया एवं मनोरंजन उद्योग के 100 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि विश्व ने हाल ही के वर्षों में संचार तकनीक एवं माध्यमों में अद्भुत व अभूतपूर्व परिवर्तन देखे है। आज तकनीक ने भौतिक सीमाओं को तोड़कर संपूर्ण विश्व को एक-सूत्र में पिरो दिया है।
विज्ञापन

इसी से जनसंचार का क्षेत्र आज शिक्षा व करियर की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। उन्होंने बताया कि मीडिया अपार संभावनाओं का क्षेत्र है। प्राचार्य डॉ. सविता कुमारी ने कहा कि महाविद्यालय के रोजगार प्रकोष्ठ की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। रोजगार प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. ट्विंकल ने बताया कि विभाग समय-समय पर विभिन्न विषय विशेषज्ञों को विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के लिए बुलाता रहता है। कार्यक्रम का संचालन प्रो. किरण गर्ग ने किया। इस अवसर पर प्रो. महक सिंगला, प्रो. ललिता मौजूद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed