फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Illegal hoardings and posters are spoiling the appearance of Dharmanagari.

Kurukshetra News: अवैध होर्डिंग्स व पोस्टर बिगाड़ रहे धर्मनगरी की सूरत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Illegal hoardings and posters are spoiling the appearance of Dharmanagari.
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी को स्वच्छ बनाने के दावों के साथ पूरा जिला प्रशासन पिछले 20 दिनों से सड़कों पर उतरा हुआ है, जिसका कुछ असर भी दिखाई पड़ रहा है लेकिन अवैध होर्डिंग्स व पोस्टर इन प्रयास को बड़ा झटका दे रहे हैं। इनसे धर्मनगरी की सूरत बिगड़ रही है तो हादसे की भी आशंका रहती है। ऐसे में नगर प्रशासन ने एक बार फिर ये होर्डिंग्स व पोस्टर हटाने का अभियान शुरू किया है जबकि पहले कई बार शुरू किए गए अभियान सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन

शहर के हर चौराहे से लेकर महत्वपूर्ण साइन बोर्ड तक अवैध होर्डिंग्स व पोस्टर से ढके हुए हैं। नव वर्ष, मकर संक्रांति, गणतंत्र दिवस, एचएसजीएमसी चुनाव सहित अन्य आयोजन व नगर पालिकाओं के चुनाव की आहट के चलते शहर में इन होर्डिंग्स व पोस्टर की भरमार हो चुकी है। निजी से लेकर सार्वजनिक संपत्तियों पर भी बड़ी संख्या में ये होर्डिंग्स व पोस्टर देखे जा सकते हैं। यहां तक कि सड़कों किनारे साइन बोर्ड, दूरी बताने वाले बोर्ड से लेकर अन्य जगहों पर भी इन होर्डिंग्स व पोस्टर की भरमार है। ऐसे में नगर परिषद की तत्परता पर सवाल उठ रहे हैं तो लोगों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इस संबंध में नप के पास लगातार शिकायतें भी पहुंचने लगीं।
विज्ञापन

हालांकि नगर प्रशासन पहले भी ये होर्डिंग्स व पोस्टर हटाने का अभियान चलाता रहा है तो अनेक लोगों व संबंधित संस्थाओं पर जुर्माना भी किया गया लेकिन ये अभियान सफल नहीं हो पाए। अब फिर नगर प्रशासन ने यह अभियान शुरू किया है, जिसके चलते अनेक जगह से ऐसे होर्डिंग्स, बोर्ड व पोस्टर हटाए हैं। उधर नगर आयुक्त पंकज सेतिया का कहना है कि ये अभियान लगातार जारी रखा जाएगा और सख्ती बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed