फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Illegal cuts made from Pipli to Third Gate will be closed, the committee will re-survey and submit the report in a week

Kurukshetra News: पिपली से थर्ड गेट तक बने अवैध कट होंगे बंद, कमेटी दोबारा सर्वे कर एक सप्ताह में सौंपेगी रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Illegal cuts made from Pipli to Third Gate will be closed, the committee will re-survey and submit the report in a week
कुरुक्षेत्र। अधिकारियां की बैठक लेते अतिरिक्त उपायुक्त अ​खिल पिलानी।
कुरुक्षेत्र। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पिपली से थर्ड गेट तक अवैध कटों का बंद करना होगा और ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं करनी होगी। इस समय जिले में सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है और जून माह तक दुर्घटनाओं में 135 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन


एडीसी अखिल पिलानी ने शुक्रवार को आरटीए विभाग की तरफ से न्यू लघु सचिवालय में जिला सड़क सुरक्षा समिति व सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी तथा ब्लैक स्पॉट के संदर्भ में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक ली। इससे पहले आरटीए सचिव उर्मिल श्योकंद ने सड़क सुरक्षा समिति के विशेष एजेंडों की रिपोर्ट को हाउस के समक्ष रखा और आगामी एजेंडों पर चर्चा की गई। एडीसी ने कहा कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में मृत्युदर निर्धारित लक्ष्य से 47 फीसदी ज्यादा है, यह एक गंभीर विषय है। इस विषय पर चिंतन करने के साथ जिले के सभी ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाओं की रोकथाम की व्यवस्था करनी होगी और पिपली से थर्ड गेट तक अवैध कटों को बंद करने के लिए एसडीएम थानेसर की अध्यक्षता में गठित कमेटी दोबारा सर्वे करेगी और एक सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपना सुनिश्चित करेगी, ताकि रिपोर्ट के आधार पर अवैध कटों को बंद किया जा सके। इसके अलावा रांग साइड ड्राइविंग करने और बिना हेलमेट वाहन चालकों के चालान किए जाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन-जिन विभागों की सड़कों की हालत खस्ता हो चुकी है, उन सड़कों का नवनिर्माण या मरम्मत का कार्य संबंधित विभाग द्वारा जल्द से जल्द करवाया जाए ताकि आगामी बैठक तक सड़कों से संबंधित सभी कार्यों को संबंधित विभाग द्वारा पूरा किया जा सके। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी कुरुक्षेत्र जिले के अंतर्गत पड़ने वाले एनएच-44, 152डी तथा 152 राष्ट्रीय राजमार्गों की सड़कों व सर्विस रोड को दुरुस्त करना सुनिश्चित करेंगे। इस मामले में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अगली बैठक से पहले सड़क सुरक्षा समिति के एजेंडों पर गंभीरता से कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। सभी मिलकर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगा सकते हैं। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस सड़कों व बाजारों में दोनों तरफ अतिक्रमण हटाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन






स्ट्रीट लाइट का बिल भरेगा केडीबी

एडीसी ने कहा कि पिहोवा रोड पर थर्ड के बाद नगर परिषद की सीमा के बाहर ज्योतिसर तक स्ट्रीट लाइट का बिल केडीबी द्वारा भरा जाएगा और स्ट्रीट लाइट के रख-रखाव का कार्य नगर परिषद द्वारा किया जाएगा।




पिपली चौक जीटी रोड पर अधिकारी पहुंचेंगे पूरी तैयारी के साथ

एडीसी ने कहा कि पिपली चौक जीटी रोड पर सड़क की हालत खस्ता है, पानी निकासी के प्रबंध नहीं है, नालों में गंदगी के कारण निकासी नहीं हो पा रही है, सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है, इन सभी बिंदुओं पर संबंधित विभाग के अधिकारी जल्द से जल्द होमवर्क करेंगे और दो अगस्त को लगभग 11 बजे सभी अधिकारी जीटी रोड पिपली चौक पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed