{"_id":"69e68be1a98e43b36b009ec7","slug":"iihs-kurukshetra-university-team-secured-third-position-in-the-football-league-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-153582-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आईआईएचएस कुरुक्षेत्र विवि की टीम ने फुटबॉल लीग में हासिल किया तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आईआईएचएस कुरुक्षेत्र विवि की टीम ने फुटबॉल लीग में हासिल किया तीसरा स्थान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू प्रांगण में खुशी जाहिर करती टीम। स्वयं
कुरुक्षेत्र। इंटर कॉलेज फुटबॉल लीग में खेले गए मुकाबलों में जीएनवी खालसा यमुनानगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फुटबॉल लीग का खिताब जीता। वहीं जीएमएन अंबाला दूसरे, आईआईएचएस कुरुक्षेत्र तीसरे और जेएमआईटी पानीपत चौथे स्थान पर रही।
लीग में कुल छह मुकाबले खेले गए। इनमें सभी टीमों ने कड़ा संघर्ष किया। पहले मैच में जीएनवी खालसा यमुनानगर ने जेएमआईटी को 5-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में आईआईएचएस कुरुक्षेत्र ने जीएमएन अंबाला को 5-0 से शिकस्त दी।
तीसरे मैच में जीएनवी खालसा ने आईआईएचएस के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए 9-0 से बड़ी जीत दर्ज की। चौथे मुकाबले में जेएमआईटी ने जीएमएन अंबाला को 4-0 से हराया। पांचवें मैच में जेएमआईटी ने आईआईएचएस को 3-1 से पराजित किया। छठा मुकाबला जीएनवी खालसा और जीएमएन अंबाला के बीच खेला गया। इसमें दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
विज्ञापन
पूरे टूर्नामेंट में जीएनवी खालसा यमुनानगर की टीम ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं जीएमएन अंबाला ने दूसरा स्थान, आईआईएचएस कुरुक्षेत्र ने तीसरा स्थान और जेएमआईटी पानीपत ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
इसी क्रम में द्रोणाचार्य स्टेडियम में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग के मुकाबले खेले गए। अंडर-14 वर्ग में कुरुक्षेत्र की टीम प्रथम और गांव सुधपुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। अंडर-17 वर्ग में कुरुक्षेत्र ने पहला और द्रोणाचार्य अकादमी ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में फुटबॉल एसोसिएशन के प्रधान निर्मल, कन्या गुरुकुल के गुरु सेवक, राम सरूप, सुरेश फौजी और फुटबॉल कोच हबीब खान का विशेष योगदान रहा।