Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   If you want to go abroad, contact a recognized agent.

Kurukshetra News: विदेश जाने की इच्छा है तो मान्यता प्राप्त एजेंट से ही करें संपर्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
If you want to go abroad, contact a recognized agent.
कुरुक्षेत्र। शिक्षा या घूमने के लिए विदेश जाने के इच्छुक लोग जागरूकता के अभाव में अक्सर फर्जी ट्रेवल एजेन्टों का शिकार बनकर लाखों रुपये गंवा बैठते हैं। लोगों को ऐसे फर्जी ट्रेवल एजेंटों से सावधान रहने की जरूरत है। विदेश जाने के लिए वीजा लगवाने से पूर्व एजेंट के बारे में पूरी जानकारी हासिल करें और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एजेंट की ही सेवाएं लें। यह एडवाइजरी पुलिस विभाग की ओर से जारी की गई, जिसमें फर्जी ट्रेवल एजेंटों से सावधान रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन

एसपी नीतीश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के काफी लोगों की विदेश जाने की इच्छा होती है। लोगों की इच्छा का फायदा उठाकर फर्जी ट्रेवल एजेंट वेबसाइट या सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विज्ञापन के द्वारा लोगों से संपर्क करते हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित नकली यात्रा विज्ञापनों के माध्यम से एजेंट पीड़ितों को अपने झांसे में फंसा लेते हैं। एजेंटों द्वारा तरह-तरह के लालच देकर पैसे हड़प लिए जाते हैं। बहुत से मामलों में ये एजेंट आम लोगों को अवैध तरीके से सीमावर्ती दूसरे देशों में भेज देते हैं और वहा से जगंलों, समुंद्री रास्तों, सड़क मार्ग द्वारा पैदल नावों, कंटेनरों द्वारा गैर कानूनी तरीके से सीमा पार करवाते हैं। इस यात्रा के दौरान बहुत से लोगों की ठंड के कारण, जहरीले जानवरों के काटने से, नाव डूबने या कंटेनर में दम घुटने से मृत्यु हो जाती है। बहुत से मामलों में इस प्रकार से विदेश गये लोगों के पासपोर्ट आदि दस्तावेज अपराधियों द्वारा छीन लिए जाते है और उनसे डरा-धमकाकर गलत कार्य करवाए जाते हैं। इसलिए हमें ऐसे भ्रामक विज्ञापनों से बचकर रहना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed