फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   if mother subhadra not sleep than abhimanyu become unbeatable

मां सुभद्रा न सोती तो अजेय होते अभिमन्यु

Fri, 18 Dec 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Fri, 18 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
if mother subhadra not sleep than abhimanyu become unbeatable
महाभारत में असत्य पर सत्य की जीत हुई थी। इस महाभारत में अभिमन्यु चक्रव्यूह में फंसे और बाहर नहीं निकल पाए। इसी प्रसंग का मंचन नृत्य नाटिका में किया गया।
विज्ञापन


इसमें दिखाया गया कि किस प्रकार सुभद्रा सो जाती हैं और अभिमन्यु चक्रव्यूह को भेदने की कला नहीं सीख पाते। यदि सुभद्रा जागती रहतीं, तो अवश्य ही अभिमन्यु चक्रव्यूह भेद देते। अभिमन्यु के चक्रव्यूह के दृश्यों को फिर से जीवंत किया कुरुक्षेत्र उत्सव गीता जयंती समारोह की सांस्कृतिक संध्या में अनवेषणा सोसाइटी फॉर परफोर्मिंग आर्ट के कलाकारों ने।
विज्ञापन



कुरुक्षेत्र उत्सव गीता जयंती समारोह में वीरवार देर शाम पुरुषोत्तमपुरा बाग में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, पर्यटन विभाग हरियाणा और सूचना, जनसंपर्क एवं  सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा के तत्वाधान में सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें संगीता शर्मा के निर्देशन में  अभिमन्यु नृत्य नाटिका पेश की गई। इसका शुभारंभ राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने किया। इसका आगाज एएसपीए की निर्देशिका संगीता शर्मा के नाटक अभिमन्यु नृत्य नाटिका के शीर्षक "अंतत: तेरहवां दिन" से हुआ। नृत्य नाटिका में कलाकार सुभाशीष, अभिनव मुखर्जी, अमित हलदर, अदिति चटर्जी, अनुराग, आशीष कुमार, निखिल, उमेश, शुभम, पुनीत, सुरभि कपूर, सुरभि दयानी, विदुषी गुप्ता, श्रेष्ठा ने अभिनय किया।

नाटक में लाइटिंग डिजाइन अतुल मिश्रा, कोरियोग्राफी शुभाशीष दे, ड्रेस डिजाइनिंग भारती डंग ने की। इस नृत्य नाटिका में अर्जुन की पत्नी, अभिमन्यु की मां और भगवान श्रीकृष्ण की बहन सुभद्रा की ममता का भी मार्मिक मंचन किया गया।

इसमें दिखाया गया कि मां सुभद्रा की कोख में ही अभिमन्यु के जन्म और मृत्यु का कारण बनी। मां सुभद्रा बीच में न सोती तो अभिमन्यु  चक्रव्यूह मेें मारे नहीं जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed