फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   If given the responsibility again, I will try to take hockey to the highest level, says coach

Kurukshetra News: कोच बोले- फिर से जिम्मेदारी मिली तो हॉकी को शीर्ष स्तर तक पहुंचाने का करेंगे प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
If given the responsibility again, I will try to take hockey to the highest level, says coach
कुरुक्षेत्र।कोच बलदेव सिंह का अभिनंदन करते सुभाष कलसाना व अन्य। स्वयं
शाहाबाद। द्रोणाचार्य और पद्मश्री से सम्मानित कोच बलदेव सिंह और भाजपा नेता सुभाष कलसाना के बीच बैठक हुई। इसमें शाहाबाद की महिला हॉकी को दोबारा नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

कोच बलदेव सिंह ने बताया कि जिस महिला हॉकी को उन्होंने वर्षों की मेहनत और अनुशासन से खड़ा किया था, वह आज कमजोर पड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि इसका असर भारतीय महिला हॉकी टीम पर भी दिखाई दे रहा है। एक समय भारतीय महिला टीम में शाहाबाद की 8 से 9 खिलाड़ी शामिल होती थीं लेकिन आज केवल नवनीत कौर ही टीम में हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके जाने के बाद शाहाबाद से कोई अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी तैयार नहीं हो सकी। अगर उन्हें फिर से जिम्मेदारी दी जाती है तो वह एक वर्ष के भीतर शाहाबाद की महिला हॉकी को फिर देश के शीर्ष स्तर तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने कहा कि शाहाबाद की हॉकी पहचान को फिर स्थापित करना समय की मांग है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर बलदेव सिंह को दोबारा जिम्मेदारी देने का आग्रह करेंगे।

कुरुक्षेत्र।कोच बलदेव सिंह का अभिनंदन करते सुभाष कलसाना व अन्य। स्वयं

कुरुक्षेत्र।कोच बलदेव सिंह का अभिनंदन करते सुभाष कलसाना व अन्य। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed