{"_id":"31b7abeb9f861caf397489876fff62a3","slug":"husband-returned-from-abroad-on-a-misdemeanor-charge-of-attempting-to","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से लौटे पति पर दुराचार के प्रयास का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से लौटे पति पर दुराचार के प्रयास का आरोप
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 21 May 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सोलह साल बाद विदेश से लौटे एक व्यक्ति पर उसकी पत्नी ने अपने और अपनी पुत्री से दुराचार के प्रयास का आरोप लगाया।
महिला ने इस संबंध में एसपी ऑफिस में शिकायत दी और मीडिया के समक्ष गंभीर आरोप जड़े। इसके अलावा आरोपी और उसके अन्य रिश्तेदारों पर मारपीट भी करने का आरोप महिला ने लगाया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल में उपचाराधीन पिहोवा निवासी एक महिला ने मीडिया के समक्ष पति पर आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट किए जाने की बात कही है। महिला ने बताया कि उसका पति करीब 16 साल बाद विदेश से लौटा है।
घर आने के बाद उसने शराब पीकर उसके और उसकी बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि उसके पति ने उसके और उसकी पुत्री के साथ दुराचार का प्रयास किया। उसके अनुसार उसके साथ मारपीट करने के लिए आरोपी के रिश्तेदार उसे उकसाते हैं।
विज्ञापन
मारपीट के कारण महिला की बाजू में फ्रैक्चर हो गया। अस्पताल ही मौजूद महिला की पुत्री का आरोप है कि उसके पिता और चचेरे भाई ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए दुराचार का प्रयास किया। युवती ने बताया कि उसका चचेरा भाई भी काफी समय बाद विदेश से लौटा है और उसने उसे विदेश में यह सब लीगल होने की बात कही।
महिला ने बताया कि 19 मई को भी उसके साथ मारपीट की गई, जिसमें उसकी बाजू में फ्रैक्चर आ गया।
पिहोवा के डीएसपी गौरखपाल सिंह राणा ने कहा कि पीड़िता ने एसपी कार्यालय मेें पेश होकर इस बारे में शिकायत दी है। उनके पास या पिहोवा थाना में कोई शिकायत नहीं आई। हालांकि अब इस बारे में बयान लेने के लिए पिहोवा से महिला पुलिसकर्मी को कुरुक्षेत्र एलएनजेपी अस्पताल भेजा है। उन्होंने कहा कि पता चला है कि महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं और इसका पता जांच में ही लगेगा। फिलहाल पीड़िता जो बयान देगी उसके आधार पर कार्रवाई होगी।