{"_id":"64d7e831e5212a7ada0597d4","slug":"husband-reached-the-police-station-to-register-his-wifes-missing-body-found-in-the-pond-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-2896-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचा पति, तालाब में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचा पति, तालाब में मिला शव
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव खेड़ी रामनगर में तालाब में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पति थाने पहुंचा तालाब में शव मिलने की सूचना उसे मिली।
महिला की शिनाख्त संगीता (27) निवासी खेड़ी रामनगर के रूप में हुई। संगीता शुक्रवार की शाम को तालाब के पास गोबर डालने गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बिंदर ने बताया कि वह मजदूरी करता है। शुक्रवार को वह अपने काम पर चला गया था। रात को वह घर पहुंचा तो उसे उसकी पत्नी संगीता कहीं दिखाई नहीं दी, जिसके बाद उसकी मां ने उसे बताया कि संगीता तालाब के पास गोबर डालने गई हुई है। काफी देर इंतजार करने के बाद भी संगीता वापस नहीं आई। तब उसने मौके पर जाकर संगीता की तलाश की और गांव में भी पूछताछ की, मगर उसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं मिल पाई। शनिवार सुबह वह संगीता की गुमशुदगी दर्ज करवाने के लिए पुलिस के पास गया था। इसी दौरान उसे सूचना मिली कि गांव के तालाब में एक महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा तो उसकी चप्पल तालाब के पास पड़ी थी।
विज्ञापन
संगीता के पिता ने बताया कि शाम को गोबर डालने के बाद वह तालाब में अपने हाथ-पांव धो रही थी। इसी दौरान संगीता का पांव फिसल गया और वह सीधे तालाब में गिर गई। बाहर न निकल पाने के कारण उसकी डूबने से मौत हो गई। उसकी बेटी की मौत में किसी का हाथ नहीं है। पुलिस ने पिता के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर ली। सुभाष मंडी पुलिस चौकी प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके पिता के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज की है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।