फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Husband named for assaulting woman, case filed against others

महिला पर हमला करने के आरोप में पति नामजद, अन्य पर भी केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Husband named for assaulting woman, case filed against others
महिला पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने पति को नामजद करते हुए उसके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उस पर तेजधार हथियार से हमला करके उसे जान से मारने की कोशिश की। हमले में महिला की बाईं आंख पर चोट लगी है तथा महिला एलएनजेपी अस्पताल में उपचाराधीन है। हमले के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शांति नगर वासी महिला अंजली ने आरोप लगाया कि उसका उसके ससुराल पक्ष के साथ दहेज को लेकर विवाद चल रहा है। इस वजह से वह अपनी बेटी के साथ ससुराल में एक कमरे में रहती है। गत दिवस वह अपनी सात साल की बेटी के साथ ब्रह्मसरोवर पर घूमने गई थी। इस दौरान कुछ नकाबपोश युवक उसका पीछा करने लगे। आरोप लगाया कि उक्त युवक उसके पति निशिन ने उस पर हमला करने के लिए भेजे थे। उन युवकों को देखकर वह वापस घर की ओर चल दी। जैसे ही वह सरकारी अस्पताल से होकर गुजर रही थी तो उसका पति गेट के बाहर खड़ा था, जिसने उसे देखते ही गालियां देनी शुरू कर दी। उसे देखकर वह कुछ देर के लिए वहीं रुक गई, लेकिन उसका पति स्कूटी पर सवार होकर उसके पास आया और अचानक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी बाईं आंख पर चोट लग गई।
विज्ञापन

लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। लहूलुहान अवस्था में उसे आसपास के लोगों ने एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसके आंख के ऊपर आठ से 10 टांके लगाए हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति को नामजद करते हुए अन्य 4-5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। केयूके थाना प्रभारी मांगे राम ने बताया कि पुलिस को महिला की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 34 व 506 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed