{"_id":"603403218ebc3ee95b11fcc3","slug":"husband-killed-her-wife-arrested-kurukshetra-news-knl61967936","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने ही की थी पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने ही की थी पत्नी की हत्या
विज्ञापन
जिला पुलिस की सीआईए-1 ने नेहा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए कथावाचक पति प्रशांत कौशिक और लाश को ठिकाने लगाने में सहयोग करने वाले सदरपुर थाना घरौंडा वासी संदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। पिपली चौक से काबू संदीप सिंह ने पुलिस द्वारा की गई गहनता से पूछताछ में नेहा की गुमशुदगी बारे सारा राज उगल दिया। पूछताछ में संदीप ने बताया कि नेहा गुम नहीं हुई थी, बल्कि नेहा के पति प्रशांत कौशिक ने ही उसकी हत्या की थी। पहले शव को ड्रम में डालकर जलाया और फिर कार की डिग्गी में डालकर मधुबन के पास नहर में फैंक दिया। बताया कि प्रशांत कौशिक 22 फरवरी को रेलवे स्टेशन करनाल पर मिलने के लिए आने वाला था। पुलिस संदीप कुमार को करनाल रेलवे स्टेशन लेकर पहुंची और यहां रेलवे पुलिस की मदद से आरोपी प्रशांत कौशिक को काबू कर लिया। बता दें कि आरोपी प्रशांत कौशिक पुत्र छैल कौशिक वासी खैरी ने
2 फरवरी को बाबैन पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया था कि एक फरवरी को उसकी पत्नी नेहा संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। जांच अधिकारी एसआई भाग सिंह ने प्रशांत कौशिक को सहयोग के लिए पुलिस थाना में बुलाया, लेकिन आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा। सात फरवरी को सुबह प्रशांत कौशिक अचानक लापता हो गया। प्रशांत की माता कृष्णा देवी ने इसकी शिकायत बाबैन पुलिस थाना में दर्ज कराई थी। मामले की जांच एसआई बलबीर सिंह को सौंपी गई, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने जांच सीआईए-1 के प्रभारी निरीक्षक जसपाल ढिल्लों को सौंपी। जांच के दौरान पुलिस की शक की सुई प्रशांत कौशिक के दोस्त संदीप कुमार पर घुमगई। पुलिस ने संदीप को पिपली चौक से गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ में नेहा की हत्या का खुलासा हुआ।
डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि बाबैन के गांव खैरी निवासी आरोपी प्रशांत कौशिक पत्नी नेहा की हत्या करके पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगा भूमिगत हो गया था। पुलिस ने उसके सहयोगी सदरपुर, थाना घरौंडा निवासी संदीप कुमार पुत्र सरदारा राम को भी गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने गहनता से पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दस दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।