{"_id":"578bcc614f1c1b9032c4b90e","slug":"hungama-on-road-break-in-sarafa-bazaar-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ बाजार की सड़क उखाड़ने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ बाजार की सड़क उखाड़ने पर हंगामा
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
हंगामा करते लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाडवा के सर्राफा बाजार में रविवार को दुकानदारों ने उस समय हंगामा कर दिया जब नगर पालिका द्वारा बाजार की बिल्कुल ठीक अवस्था वाली कंक्रीट की सड़क को नया बनाने के नाम पर निर्माण सामग्री डलवाई। सामग्री को देख दुकानदारों ने पूछताछ की तो उन्हें पता चला कि सड़क दोबारा बनवाई जाएगी, जिसे उखाड़ना भी शुरू कर दिया है। इस पर दुकानदारों का गुस्सा और भी बढ़ गया और जमकर रोष व्यक्त किया।
जानकारी के अनुसार जैसे ही सुबह पालिका के ठेकेदार ने बाजार में इंटरलॉकिंग टाईलें और पत्थर का गटका डलवाया तो कुछ दुकानदारों ने ठेकेदार के कारिंदे से इस बारे पूछ लिया। जवाब सुनकर वे चौंक गए कि बाजार की बिल्कुल ठीक हालत में कंक्रीट की सड़क को भी उखाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद मोबाइल पर संपर्क करके दुकानदारों ने अन्य दुकानदारों को भी अपने साथ बुला लिया। हगंामा होते देख ठेकेदार के कारिंदों ने ट्रेक्टर-ट्रॉली मंगवाकर बाजार में डाला गया गटका व इंटरलॉकिंग टाईल वापस लोड कर लिया।
दुकानदार सतप्रकाश, नीरज, घनश्याम दास सिंघल, सतबीर सिंघल, अमन कुमार, अनीष, बलविंद्र, रामचंद्र, किशोरी लाल, विजय बंसल, राम कुमार तथा सुरेंद्र सहित अन्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बाजार की सड़क बिल्कुल ठीक है, लेकिन पालिका अपनी कमीशन के चक्कर में जनता के पैसे की बर्बादी पर तुली है। दुकानदारों के अनुसार कस्बे की कई गलियों को उखाड़कर निर्माण कार्य अधर-बीच ही छोड़ दिया गया है। जबकि बाजार की ठीक सड़क को पुन: बनाने के नाम पर धनराशि की अनावश्यक बर्बादी की जा रही है।
विज्ञापन
दुकानों में भर जाएगा गंदा पानी
दुकानदारों का कहना है कि नपा द्वारा कंक्रीट की पक्की सड़क पर इंटरलॉकिंग टाईलें लगाने के बाद उनकी दुकानें सड़क के मुकाबले नीची रह जाएंगी। इसके अलावा भारी वाहनों के आवागमन से टौलें ज्यादा समय तक नहीं टिकेंगी। सड़क ऊंची उठने से बरसात पानी और नालियों का गंदा पानी उनकी दुकानों में भर जाएगा, जिससे उन्हें भारी नुकसान होगा। दुकानदारों ने सरकार एवं अधिकारियों से गुहार लगाई कि इस तरह मनमर्जी बिल्कुल भी ठीक नहीं है। यदि उनकी बात पर गौर नहीं किया गया तो डीसी को ज्ञापन देंगे। दुकानदारों के अनुसार बाजार की सड़क बिल्कुल ठीक है, जिसे नया बनाने या रिपेयर की कोई जरूरत ही नहीं है।
पार्षद ने दुकानदारों की बात का किया समर्थन
वहीं समस्या की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे वार्ड-12 के पार्षद सुमित बंसल ने दुकानदारों की बात का समर्थन किया। वे भी बोले कि नई सड़क बनाने की कोई आवश्यकता नहीं हैं। उन्होंने कहा कि दुकानदारी को ध्यान में रखते हुए सड़क को न उखाड़ा जाए। वहीं रविवार को अवकाश होने के चलते नपा सचिव हरिओम कांबोज से संपर्क नहीं हो सका।