फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Humidity bothered us throughout the day, heat will remain today too

Kurukshetra News: दिन भर उमस ने किया परेशान, आज भी रहेगी गर्मी

Sun, 03 Aug 2025 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 03 Aug 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Humidity bothered us throughout the day, heat will remain today too
कुरुक्षेत्र। जिला भर में शनिवार को भी दिन भर मौसम बदलता रहा। कभी हल्की बूंदाबांदी तो कभी बादल छाए रहे। इसी बीच धूप भी खिली रही। ऐसे में उमस भरी गर्मी दिन भर सताती रही। वहीं अगले सप्ताह भर तक मौसम में बदलाव जारी रहने की संभावना जताई जा रही है, जिस दौरान तेज बारिश भी हो सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को भी यही तापमान रहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

उधर वीरवार को तेज बारिश के बाद अब फिर किसान बारिश का इंतजार करने लगे हैं। धान की फसल में बारिश का अधिक फायदा माना जाता है। किसानों का कहना है कि बारिश होने के बाद फसल बेहतर हुई है। न केवल फुटाव बढ़ जाता है बल्कि उत्पादन में भी बढ़ौतरी होगी। जब तक फसल अनाज नहीं ले लेती तब तक बारिश की जरूरत है। बारिश न हो पाने के चलते किसानों को फसल में पानी के लिए परेशानी झेलनी पड़ती है और आर्थिक बोझ भी पड़ता है। उधर वीरवार को बारिश के बाद किसान खाद एवं दवाएं भी फसलों में डाल रहे हैं ताकि किसी प्रकार की बीमारी से भी बचाया जा सके।
विज्ञापन


बॉक्स
अभी जारी रहेगा बारिश का मौसम : डॉ कर्मचंद
कृषि उपनिदेशक डॉ कर्मचंद का कहना है कि अभी अगले कुछ दिनों तक बारिश का मौसम रहेगा। किसानों को ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। रूक-रूक कर होने वाली बारिश का धान की फसल में अधिक फायदा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed