फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Huge rigging in ongoing development works in Poondri

पूंडरी में चल रहे विकास कार्यों में भारी धांधली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Huge rigging in ongoing development works in Poondri
पूंडरी से निर्दलीय विधायक एवं हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन रणधीर गोलन पर इसी हल्के से विधानसभा चुनाव लड़ चुके जजपा के प्रत्याशी रहे राजू ढुल पाई ने कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि डीसी से शिकायत कर विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की जांच कराई जाएगी। विदित हो कि इससे पहले निर्दलीय विधायक ने भी क्षेत्र में हुए विकास कार्यों पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग थी।
विज्ञापन

जजपा प्रत्याशी रहे राजू ढुल पाई ने बताया कि उपमुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद उन्होंने हलके के पुराने गांव पाई, भाणा, करोड़ा, रमाणी सहित कई गांवों में करीब 14 लाख रुपये के विकास कार्य कराए हैं। यह बात रणधीर गोलन को नागवार गुजरी और उन्होंने डीसी को पत्र लिखकर गांवों में हुए विकास कार्यों की जांच बैठा दी। उन्होंने कहा कि वे जांच के लिए तैयार हैं, लेकिन विधायक की ओर से कराए गए कार्यों की जांच के लिए भी मांग की जाएगी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि चेयरमैन गोलन अपने भांजे ठेकेदार को ही सारा टेंडर दिलाना चाहते हैं और अफसरों पर इसके लिए दबाव बनाते हैं। यही नहीं विकास कार्यों में विशेष ईंट भट्टे से मंगवाई जा रही ईंटों पर भी उन्होेंने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विधायक चेयरमैन ने पूंडरी में कौल सीएचसी में पहले से कार्यरत कर्मचारियों को हटवाकर उनकी जगह नए लड़कों को रखवाकर लोगों का रोजगार छीनने का काम किया है। दूसरी ओर लगाए गए आरोपों पर चेयरमैन रणधीर गोलन ने कहा कि वे इस मसले पर कुछ नहीं कहेंगे। उनके हल्के की जनता को पता है कि वे क्या कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed