फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   HSGPC will observe black day gathering on June 26 in protest against emergency: Jhinda

एमरजेंसी के विरोध में एचएसजीपीसी 26 जून को मनाएगी काला दिवस समागम : झींडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
HSGPC will observe black day gathering on June 26 in protest against emergency: Jhinda
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से तत्कालीन सरकार द्वारा वर्ष 1975 में लगाई गई एमरजेंसी का काला दिवस 26 जून को मनाया जाएगा। कुरुक्षेत्र में काला दिवस समागम का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए न्योता केंद्रीय मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी दिया गया है। यह जानकारी कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने पत्रकारों से बातचीत में दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में लगाई एमरजेंसी का शिकार हुए लोगों, उनके आश्रितों या फिर उनके परिजनों को सम्मानित करवाया जाएगा। यह एक ऐसा दुर्भाग्यपूर्ण समय था, जिसका शिकार भारी गिनती में लोग हुए थे। इस मौके पर संयुक्त सचिव बलविंदर सिंह भिंडर, प्रवक्ता कुलदीप सिंह फग्गू, इंदरजीत सिंह, सुखदेव सिंह, मुख्य सचिव जसविंदर सिंह दीनपुर, अतिरिक्त सचिव एवं कार्यालय पीए सतपाल सिंह डाचर, राजपाल सिंह दुनियामाजरा, अमीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



एसजीपीसी उड़ा रही सुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज्जियां

झींडा ने कहा कि साल 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा कमेटी को मान्यता दी थी। सर्वोच्च अदालत ने आदेश देते हुए स्पष्ट किया था कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर के अधीन जितनी भी हरियाणा प्रदेश में चल-अचल संपत्ति, जायदाद, ट्रस्ट, इन सभी पर हरियाणा कमेटी का अधिकार होगा। इसलिए अगर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर इन चल-अचल संपत्ति व अन्य सभी को हरियाणा कमेटी के नाम नहीं करवाती, तो यह सीधे तौर पर सर्वोच्च अदालत के आदेश की धज्जियां उड़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्कूलों में पंजाबी पढ़ाने की सरकार करें व्यवस्था

कमेटी के प्रधान ने कहा कि वे प्रदेश में पंजाबी विषय के अध्यापक भर्ती करने की मांग के लिए सीएम नायब सिंह सैनी से मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि पंजाबी विषय के शिक्षक अपनी मांगों को लेकर सोमवार को कार्यालय में उनसे मिले थे। उन्होंने काफी देर तक बैठक कर अपनी समस्याओं का जिक्र किया और पंजाबी भाषा को दूसरी भाषा का दर्जा दिलाने के लिए भी विचार विमर्श किया। प्रत्येक जिले में पंजाबी टीचर की पोस्ट बना वहां अध्यापकों की भर्ती की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed