फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   HSGPC will build an inn with state-of-the-art facilities in Amritsar

Kurukshetra News: एचएसजीपीसी अमृतसर में बनाएगी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त सराय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
HSGPC will build an inn with state-of-the-art facilities in Amritsar
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी अमृतसर में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त सराय बनवाएगी। इसमें 100 कमरे होंगे। इसके लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी गई हैं। अगले कुछ माह में ही जमीन खरीद का काम करने के पश्चात निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि उपरोक्त प्रस्तावित सराय के अलावा नाडा साहिब पंचकुला में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की अत्याधुनिक सराय बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यहां जमीन भी चिह्नित कर ली गई है। अगले एक साल से पहले ही इस सराय का अधिकतर निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। यह सराय पांच सितारा होटल की तर्ज पर बनाई जाएगी जो पूरे प्रदेश के लिए मॉडल होगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध व संयुक्त सचिव मोहनजीत सिंह पानीपत ने बुधवार को कमेटी के मुख्यालय पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि दरबार साहिब अमृतसर में जाने वाली संगत को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने संगत की इस समस्या का निवारण करने की ठान ली है। यहां सराय दरबार साहिब के आसपास ही बनाई जाएगी, ताकि संगत को दर्शन करने को लेकर परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन

इस सराय में 100 कमरे होंगे। यहां सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी, वहीं नाडा साहिब में भी बनाई जाने वाली सराय में 100 कमरे होंगे। हरियाणा कमेटी द्वारा कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकुला के चार गुरुद्वारा साहिबान में आधुनिक सुविधाओं से लैस सराय बनाए जाने की योजना तैयार की गई है, हालांकि नाडा साहिब में बनाई जाने वाली सराय पांच सितारा होटल की तर्ज पर होगी। इसके लिए जमीन की निशानदेही दो दिन पहले कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




चुनाव के लिए नियम तय करने पर प्रदेश सरकार का जताया आभार
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह असंध व संयुक्त सचिव मोहनजीत पानीपत ने प्रदेश सरकार का एचएसजीपीसी के चुनाव को लेकर नियम तय करने पर आभार जताया है। उन्होंने कहा कि अब जल्द ही हलका बंदी और नए वोट बनाने का काम पूरा कर लिया जाएगा और समय पर चुनाव कराए जा सकेंगे। ये चुनाव कराने के लिए 40 हल्के बनाए गए हैं, जहां से एक-एक सदस्य चुना जाना है। नौ सदस्य मनोनीत होंगे। निर्वाचित सदस्य ही प्रधान का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed