{"_id":"63fe673209a884eb6106ae04","slug":"hsgpc-started-the-exercise-of-running-the-management-of-gurugharas-smoothly-kurukshetra-news-c-18-1-44968-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एचएसजीपीसी ने गुरुघरों का प्रबंधन सुचारू ढंग से चलाने की शुरू की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एचएसजीपीसी ने गुरुघरों का प्रबंधन सुचारू ढंग से चलाने की शुरू की कवायद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने गुरुघरों की कमान संभालने के बाद अब सुचारू रूप से प्रबंधन चलाने की कवायद भी शुरू कर दी है। इसी के चलते गुरुद्वारा छठी पातशाही में कमेटी पदाधिकारियों व कर्मचारियों के बीच अहम बैठक हुई, जिसमें धर्मप्रचार की लहर तेज किए जाने व अन्य प्रबंधन को लेकर सुझाव भी लिए गए।
यह पहला मौका था जब एचएसजीपीसी के पदाधिकारी गुरुघरों का प्रबंधन अपने हाथ में लेने के बाद कर्मचारियों के साथ बैठक की। इसमें प्रचारकों, ढाडी जत्थों व अन्य कर्मचारियों का परिचय लिया गया तो उनकी समस्याएं भी सुनी गई। यही नहीं कर्मचारियों की शंकाओं को दूर किया। कमेटी पदाधिकारियों ने सभी कर्मचारियों से संस्था के साथ कार्य करने की रजामंदी लेते हुए उन्हें ईमानदारी व कर्मठता से अपनी ड्यूटी करने का आह्वान भी किया।
कर्मचारियों की सेवाएं रखी जाएंगी जारी : भूपेंद्र
वरिष्ठ उपाध्यक्ष जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी सभी कर्मचारियों से तालमेल बढ़ाने के उद्देश्य से बैठक की गई। कर्मचारियों की शंकाओं को दूर करते हुए उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी संस्था के अधीन कार्य करने के इच्छुक हैं, उन सभी की सेवाएं निरंतर जारी रखी जाएगी और संस्था की तरफ से हर संभव सुविधा भी दी जाएगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों से संस्था के साथ कार्य करने की रजामंदी लेते हुए उन्हें ईमानदारी व कर्मठता से अपनी ड्यूटी करने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन
तेज किया जाएगा धर्म प्रचार का कार्य : धमीजा
एचएसजीएमसी के महासचिव गुरविंदर सिंह धमीजा ने प्रबंध के बारे में विचार-विमर्श करते हुए कर्मचारियों से सुझाव मांगे। हरियाणा में अलग-अलग जिलों में धर्म प्रचार का कार्य तेज किया जाएगा। यह कार्य करने वाले प्रचारकों ने अपने-अपने सुझाव भी दिए। इसके अलावा उन्होंने कर्मचारियों को संस्था द्वारा उच्च स्तर पर कार्य किए जाने की बात कहते हुए कुछ दिशा-निर्देश भी दिए। प्रदेश सरकार के डिप्टी होम सेक्रेटरी गगनदीप सिंह ने कहा कि संस्था द्वारा उच्च स्तर पर कार्य किया जाएगा और बहुत ही जल्द एचएसजीएमसी की अलग पहचान बनेगी, लेकिन इसके लिए कर्मचारियों को पूरी निष्ठा से अपनी ड्यूटी करनी होगी। सभी कर्मचारी एकजुट होकर समर्पित भावना से कार्य करेंगे, ताकि संस्था द्वारा न सिर्फ धर्म प्रचार का कार्य बखूबी किया जा सके, बल्कि कर्मचारियों के हित में भी कारगर कदम उठाए जा सकें।
कमेटी के ये पदाधिकारी रहे बैठक में मौजूद
कमेटी के मुख्य कार्यालय में हुई बैठक में एचएसजीएमसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध, महासचिव गुरविंदर सिंह धमीजा, कार्यकारिणी समिति मैंबर जसवंत सिंह दुनियामाजरा, बीबी रविंदर कौर अजराना, हरियाणा सरकार के डिप्टी होम सेक्रेटरी गगनदीप सिंह, कवलजीत सिंह अजराना, मुखत्यार सिंह व तजिंदर सिंह मक्कड़ मौजूद रहे।