फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   HSGPC expressed gratitude to the Chief Minister on getting land for Gurdwara Chilla Sahib

Kurukshetra News: गुरुद्वारा चिल्ला साहिब के लिए भूमि मिलने पर एचएसजीपीसी ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
HSGPC expressed gratitude to the Chief Minister on getting land for Gurdwara Chilla Sahib
कुरुक्षेत्र। सिरसा जिला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा चिल्ला साहिब को भूमि देने पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को श्री साहिब व सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया साथ ही बाबा जगतार सिंह कार सेवा को भी कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में गुरुद्वारा चिल्ला साहिब सिरसा को 77 कनाल (10 एकड़) भूमि गुरुद्वारा साहिब के नाम करने का प्रस्ताव पारित किया था। इसके उपरांत गत दिवस गुरुद्वारा चिल्ला साहिब पहुंचकर सीएम नायब सिंह सैनी ने बाबा जगतार सिंह कार सेवा वालों को भूमि की रजिस्ट्री सौंपी। मुख्यमंत्री की गुरु घर के प्रति उनकी श्रद्धा को देखते हुए ही उन्हें यह सम्मान दिया गया है। भाजपा सरकार ने अब तक जो कार्य सिख कौम के लिए किए हैं, वह अब से पहले सत्ता में रही किसी भी सरकार ने नहीं किया। करतारपुर साहिब गलियारा खोलकर सिखों की वर्षों से लंबित मांग को भी पूरा किया।
विज्ञापन


प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने कहा गुरुद्वारा साहिब को भूमि देने का एलान पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया था, जिसे अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूरा किया है। भाजपा ने किला लोहगढ़ में सिख कौम के महान जरनैल बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक बनाने के लिए भी विशेष कदम उठाए गए। इसी के साथ ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं नाडा साहिब पंचकूला को पार्किंग के लिए जमीन दी। इस दौरान बाबा जगतार सिंह जी कार सेवा वालों ने भी मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। इस मौके पर धर्म प्रचार चेयरमैन जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा, जसबीर सिंह रियाड़, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed