फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   HSGPC came in support of Sarabjit from Faridkot, Amritpal from Khadur Sahib

Kurukshetra News: फरीदकोट से सरबजीत, खडूर साहिब से अमृतपाल के समर्थन में आई एचएसजीपीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
HSGPC came in support of Sarabjit from Faridkot, Amritpal from Khadur Sahib
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) के प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना ने कहा कि पंजाब के फरीदकोट व श्री खडूर साहिब लोकसभा सीट पर हरियाणा कमेटी पंथक प्रत्याशियों को अपना पूरा समर्थन दे रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फरीदकोट लोकसभा सीट पर शहीद बेअंत सिंह के बेटे भाई सरबजीत सिंह चुनाव मैदान में हैं। उनके अनुसार आज सिख पंथ को अपने उस शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि देने का समय आया है। इसलिए वहां की जनता को भाई सरबजीत सिंह के पक्ष में मतदान करना चाहिए।
विज्ञापन

अजराना के अनुसार श्री खडूर साहिब लोकसभा सीट से आजाद प्रत्याशी अमृतपाल सिंह का समर्थन भी हरियाणा कमेटी ने किया है। अमृतपाल सिंह ने विदेश में उज्ज्वल भविष्य को त्याग कर पंजाब में पनप रहे नशे के कारोबार के खिलाफ आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह ने पंजाब के युवा वर्ग को नशे से बचाने के लिए जो कार्य किया, उसके बदले में उन्हें जेल में बंद कर दिया गया। अब जनता को उनके समर्थन में आकर मतदान देने की जरूरत है ताकि कौम विरोधी ताकतों को मुंह तोड़ जवाब दिया जा सके। अमृतपाल सिंह ने लोगों को धर्म से जोड़ते हुए अमृतपान करवाने की जो मुहिम चलाई, वह सराहनीय है। इसलिए कौम को उनके पक्ष में उतरना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed