फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   HSGMC tenure ends, no new orders issued by government

Kurukshetra News: एचएसजीएमसी का कार्यकाल खत्म, नहीं जारी हुए सरकार की ओर से नए आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
HSGMC tenure ends, no new orders issued by government
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी एडहॉक का 18 माह का कार्यकाल शुक्रवार 31 मई को पूरा हो गया है, लेकिन आगे के लिए प्रदेश सरकार की ओर से देर रात तक कोई आदेश जारी नहीं किए गए। हालांकि ये आदेश जारी होने को लेकर दिनभर हर किसी की नजरें टिकी रही। वहीं माना जा रहा है कि आचार संहिता के चलते नए आदेश जारी नहीं किए जा सके।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश के गुरुघरों व अन्य सिख संस्थानों के प्रबंधन को लेकर एचएसजीएमसी एडहॉक का गठन प्रदेश सरकार की ओर से 18 माह के लिए किया गया था। इसमें सबसे पहले महंत कर्मजीत सिंह यमुनानगर को प्रधान बनाया गया था, जिनके इस्तीफे के बाद जत्थेदार भूपिंद्र सिंह असंध को प्रधानी सौंपी गई थी। इस कमेटी का तय किया गया 18 माह का कार्यकाल शुक्रवार को पूरा हो गया है। ऐसे में सरकार अब गुरुघरों व अन्य सिख संस्थाओं के संचालन को लेकर क्या कदम उठाएगी, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। हालांकि देर रात तक संभावना जताई जाती रही है कि वर्तमान कमेटी का कार्यकाल आगे बढ़ाया जा सकता है। उधर कमेटी प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध का कहना है कि कमेटी बेहतर ढंग से कार्य कर रही है। फिलहाल उनके पास सरकार की ओर से कोई नए आदेश नहीं पहुंचे हैं। पहले भी हुड्डा सरकार में बनाई गई कमेटी आठ साल तक कार्य करती रही है।
विज्ञापन



... जब हजूर रागी बैठ गया धरने पर
गुरुद्वारा छठी पातशाही में कथित बेअदबी मामले में शुक्रवार देर रात नया मोड़ उस समय आ गया जब हजूर रागी धरने पर बैठ गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे यहां आए तो उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया गया। यहां तक कि धक्के मारे गए। हालांकि हजूर रागी को गुरुद्वारा में मौजूद मौजिज व प्रबंधन के लोगों ने कुछ ही देर में मनाकर धरने उठने को राजी कर लिया तो समाचार लिखे जाने तक उसे मनाए जाने के प्रयास किए जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed