फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   HSGMC employees will get posts on the basis of education, not recommendations: Nagla

एचएसजीएमसी के कर्मचारियों को सिफारिश नहीं, शिक्षा के आधार पर मिलेगा पद : नगला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 09:33 AM IST
विज्ञापन
HSGMC employees will get posts on the basis of education, not recommendations: Nagla
शाहाबाद। गांव डाडलु में सिख मतदाताओं के साथ बातचीत करते सुखमीत सिंह नगला। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। एचएसजीएमसी के वार्ड-13 के चुनाव में गुरुद्वारा संघर्ष कमेटी के उम्मीदवार सुखमीत सिंह नगला ने शनिवार को गांव डाडलु, पाडलु, दामली और रावा में सभाएं की। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अधीन आने वाले हर गुरुद्वारा में सुविधाओं की कमी है और समस्याओं का भी अंबार है।

चुनाव जीतने के बाद उन समस्याओं का समाधान करवाना ही उनका प्रथम लक्ष्य है। इसके अलावा एचएसजीएमसी में कार्यरत कई कर्मचारी ऐसे हैं, जिनके पास सिफारिश नहीं है और वह अच्छे पढ़े-लिखे हैं लेकिन एचएसजीएमसी के सदस्यों ने सिफारिश वाले कम पढ़े-लिखे लोगों को उच्च पदों पर बैठाकर, शिक्षित कर्मचारियों की अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद कर्मचारियों को सिफारिश नहीं बल्कि शिक्षा के आधार पर पद मिलेगा और हर कर्मचारी को समान काम-समान वेतन दिलवाने का वह काम करेंगे। इस मौके दिलबाग सिंह, अमरीक सिंह, गुरचरण सिंह, मुख्त्यार सिंह, बलवंत सिंह, कुलवंत सिंह, जोगा सिंह, सुच्चा सिंह, सुखविंदर सिंह, परविंदर सिंह और नरिंदर सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed