{"_id":"67705a2c189e97d2b50ba0e6","slug":"hsgmc-elections-40-including-eight-women-filed-nominations-from-five-wards-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-129124-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएसजीएमसी चुनाव : पांच वार्डों से आठ महिलाओं सहित 40 ने भरा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएसजीएमसी चुनाव : पांच वार्डों से आठ महिलाओं सहित 40 ने भरा नामांकन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) के चुनाव के लिए जिले के पांच वार्डों से आठ महिलाओं समेत 40 लोगों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। अब 30 दिसंबर को इन नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। चुनाव को लेकर सिख नेताओं में सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। सभी ने अपने-अपने क्षेत्र में वोट बैंक बढ़ाने के प्रयास शुरु कर दिए हैं।
शनिवार को वार्ड-11 पिहोवा से एक महिला सहित पांच, वार्ड-12 मुर्तजापुर से दो महिला सहित नौ, वार्ड-13 शाहाबाद से 10, वार्ड-14 लाडवा से तीन महिलाओं समेत 10 और वार्ड-15 थानेसर से दो महिलाओं समेत कुल छह लोगों ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए। वार्ड-13 और 14 में सबसे अधिक 10-10 लोगों ने नामांकन भरे, जबकि वार्ड-11 पिहोवा से सबसे कम नामांकन हुए।
उधर, उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि वार्ड-11 पिहोवा में स्याणा सैयदां गांव से कुलदीप सिंह व मनजीत कौर, गुरु अमरदास काॅलोनी से सतपाल सिंह, जुरासी खुर्द से हरबंस सिंह व पूर्ण सिंह ने नामांकन भरा है। वार्ड-12 मुर्तजापुर में चनालहेडी के इंद्रजीत सिंह व अमरीक कौर, भौर सैयदां से अमृतपाल व कर्मजीत कौर, तलहेड़ी गांव से मनप्रीत सिंह, गुमथला गढू से रिपू दमन चीमा, नैंसी से जवाहर सिंह, दुनिया माजरा से इकबाल सिंह व ठसका मीरांजी से सुरजीत सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
बताया कि वार्ड-13 शाहाबाद से मोहल्ला खातरवार से मनजीत सिंह, नगला गांव से गुरजीत सिंह, कुलवंत सिंह व सुखमीत सिंह, खरींडवा से सज्जन सिंह व सज्जन सिंह, लंडी गांव से हरचरण सिंह, नलवी गांव से बेअंत सिंह, दीदार सिंह व दामली से करतार सिंह ने नामांकन दिया। वार्ड-15 थानेसर सेक्टर-सात से भूपिंद्र सिंह व मोहिंद्र सिंह, अजराना खुर्द से रविंद्र कौर व कंवलजीत सिंह और सलपानी खुर्द से हरमनप्रीत सिंह व रूपिंद्र कौर ने नामांकन पत्र भरा है।
वार्ड-14 से 10 ने किया नामांकन
डीसी ने बताया कि वार्ड-14 लाडवा में भगवान नगर काॅलोनी पिपली में बलजिंद्र सिंह व कुलदीप कौर, लोहारा से गुरदेव सिंह, गिरधारपुर से सरूप सिंह, मसाना दुधला से जसबीर कौर, लाडवा के वार्ड नंबर 3 से हरप्रीत सिंह, लाडवा से कुलजीत कौर, किशनगढ़ से पलविंद्र सिंह, किशनगढ़ से साहेब सिंह व बोढी से जरनैल सिंह ने नामांकन पत्र भरा है।
19 जनवरी को होगा चुनाव
कमेटी के चुनाव 19 जनवरी को होंगे। इन चुनावों के लिए मतदाता सूची में नए नाम दर्ज करने के लिए आवेदन अधिकृत अधिकारी 10 जनवरी तक प्राप्त करेंगे। वहीं नामांकन पत्रों की छंटनी का कार्य 30 दिसंबर को सुबह 11 बजे किया जाएगा। इसके अलावा रिटर्निंग अधिकारी के आदेश में पुनरीक्षण के लिए अंतिम आवेदन 31 दिसंबर तक उपायुक्त के पास जमा कराने होंगे। अगले दिन उपायुक्त द्वारा निर्णय लिया जाएगा।
19 जनवरी को शाम पांच बजे के बाद होगी गणना
डीसी ने बताया कि अभ्यर्थी की नामांकन वापस लेने की सूचना लिखित रूप में होनी चाहिए। इसे उम्मीदवार द्वारा नाम वापसी के लिए निर्धारित अंतिम तिथि दो जनवरी दोपहर तीन बजे से पहले व्यक्तिगत रूप से रिटर्निंग अधिकारी को दिया जाएगा या इसे चुनाव एजेंट द्वारा दिया जाएगा। उसके बाद चुनाव चिह्न का आबंटन दो जनवरी दोपहर तीन बजे के बाद किया जाएगा। मतदान 19 जनवरी को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। उसके बाद मतगणना की जाएगी।