{"_id":"668de595d61ce0285700308c","slug":"hsgmc-completes-10-years-foundation-day-will-be-celebrated-with-pomp-on-14th-in-panchkula-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-120700-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एचएसजीएमसी के 10 साल पूरे, 14 को पंचकुला में धूमधाम से मनाया जाएगा स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एचएसजीएमसी के 10 साल पूरे, 14 को पंचकुला में धूमधाम से मनाया जाएगा स्थापना दिवस
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरियाणा सिख कमेटी के प्रधान भूपिंद्र सिंह असंध। संवाद
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी अपना स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाएगी। ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं नाडा साहिब पंचकूला में स्थापना दिवस पर संस्था द्वारा समागम करवाया जाएगा। यह जानकारी कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने दी। संस्था के हैड ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने बताया कि 14 जुलाई को एचएसजीएमसी के स्थापना दिवस पर समागम करवाया जाएगा। समागम में प्रदेश से संगत पहुंचेगी। समागम में रागी जत्थे शबद कीर्तन करेंगे, वहीं ढाडी जत्थे संगत को गुरु इतिहास से जोड़ेंगे। यही नहीं, कविशरी जत्थे भी भाग लेंगे।
जिला करनाल के गांव अम्मूपुर में सिख परिवारों को बेघर करने के मामले पर बोलते हुए जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने कहा कि इस संदर्भ में संयुक्त सचिव गुलाब सिंह मुनक, प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना व मैंबर साहब सिंह चक्कू की तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई, जो कि जल्द ही जांच कर अपनी रिपोर्ट देंगे। रिपोर्ट आने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी। पीड़ित परिवारों से बातचीत कर उनसे पूरे प्रकरण की जानकारी ली गई है।
कमेटी प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना ने कहा कि स्थापना दिवस समागम में प्रदेश की अलग कमेटी के लिए संघर्ष करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक हरियाणा कमेटी का संघर्ष चला और साल 2014 में प्रदेश की तत्कालीन हुड्डा सरकार ने हरियाणा विधानसभा में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का विधेयक पारित किया था। इसलिए हर साल 14 जुलाई को हरियाणा कमेटी का स्थापना दिवस मनाया जाता है। अम्मूपुर गांव में सिख परिवारों को बेघर करने के मामले पर बोलते हुए अजराना ने कहा कि रंजिश के चलते यह सब हुआ है, जिसके खिलाफ हरियाणा कमेटी आवाज बुलंद करेगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित सिख परिवारों को न्याय दिलाने के लिए संस्था हर आवश्यक कदम उठाएगी। इस बारे में प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी से भी उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी।