{"_id":"69dabc62c5be8481180a40cb","slug":"hpv-vaccine-campaign-started-at-government-hospital-pehowa-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-153136-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सरकारी अस्पताल, पिहोवा में शुरू हुआ एचपीवी वैक्सीन अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सरकारी अस्पताल, पिहोवा में शुरू हुआ एचपीवी वैक्सीन अभियान
विज्ञापन
पिहोवा। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ.संजीव गोयल की अध्यक्षता में पीएचसी रामगढ़ रोड़ एचपीवी वैक्सीन अभियान के तहत 14 वर्ष की लड़कियों का टीकाकरण किया जा रहा है। रामगढ़ रोड में एचपीवी वैक्सीनेशन किया गया है। वैक्सीन की शुरुआत 28 फरवरी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा से की थी।
डॉ अमनदीप कौर ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर मुख्य रूप से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के कारण होता है, जो भारत में महिलाओं में कैंसर का प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा कि इस सर्वाइकल कैंसर को एचपीवी वैक्सीन से इसे 93-100 प्रतिशत तक रोका जा सकता है। यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है, बल्कि निजी क्षेत्र में हजारों रुपए की लागत वाली यह वैक्सीन अब सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध है। यह वैक्सीन 14 वर्ष पूर्ण कर चुकीं लेकिन 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियां (राष्ट्रीय अभियान के अनुसार) को लगाई जाती है।
उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन एक ही डोज में दी जाती है (गार्डासिल-4) यह तीन महीने का विशेष अभियान राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वह अफवाहों और भ्रांतियों से दूर रहें।