फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   How will the religious city be clean when the courtyard of the responsible people is dirty?

Kurukshetra News: कैसे स्वच्छ होगी धर्मनगरी जब जिम्मेदारों का आंगन ही मैला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 09:35 AM IST
विज्ञापन
How will the religious city be clean when the courtyard of the responsible people is dirty?
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद कार्यालय परिसर में ​स्थित शौचालय से यूरिन पोट ही हो गए गायब। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी को स्वच्छ बनाए जाने के दावे नगर व जिला प्रशासन की ओर अनेक वर्षों से किए जा रहे हैं तो अब मुख्यमंत्री के खास निर्देशन व अभियान शुरू करने के बाद फिर प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
अधिकारी देश के स्वच्छ शहरों में धर्मनगरी को शामिल करने के प्रयास के बीच सड़कों पर उतरे हुए हैं लेकिन आज भी जिम्मेदारों का आंगन ही मैला पड़ा है। नगर परिषद कार्यालय परिसर में ही स्थित शौचालय लंबे समय से बदहाल है।
विज्ञापन

यहां तक कि शौचालय से यूरिन पोट तक गायब है जबकि आसपास के सैकड़ों दुकानदार व यहां आने वाले लोगों के लिए यह उपयोगी है लेकिन जिम्मेदारों द्वारा संभाल न लिए जाने के चलते परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 लाख से बने शौचालयों पर लटका ताला ः नगर प्रशासन की ओर से वर्ष 2016 में करीब 12 लाख रुपये खर्च कर ई-शौचालय बनाए गए थे लेकिन वर्तमान में इन पर ताला लटका हुआ है जबकि यह मुख्य बाजार का सबसे व्यस्ततम एरिया है। सैकड़ों दुकानदार ही नहीं हजारों लोग हर रोज यहां पहुंचते हैं। शौचालय सुविधा न मिल पाने के चलते खासतौर पर महिलाओं को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है।

उधर जाट धर्मशाला के समीप भी चौक पर स्थापित किए गए ई- शौचालय का महज ढांचा ही खड़ा है जबकि बाकी पूरी तरह से गायब हो चुका है।
18 शौचालय प्रयोग में, ताला लगने का मामला संज्ञान में नहीं ःनप ईओ अभय यादव का कहना है कि शहर में 18 सार्वजनिक शौचालय सही रूप में प्रयोग में हैं और इनकी संभाल भी लगातार की जाती है ताकि लोगों को असुविधा न हो। कार्यालय परिसर के बाजार की ओर स्थित शौचालय का जिम्मा पार्किंग फर्म को दिया हुआ है और उसे जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। वहीं बाजार में ई-शौचालय पर ताला लगने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इसकी भी जांच करवा जल्द सुचारू कराया जाएगा।

कुरुक्षेत्र। नगर परिषद कार्यालय परिसर में स्थित शौचालय से यूरिन पोट ही हो गए गायब। संवाद

कुरुक्षेत्र। नगर परिषद कार्यालय परिसर में स्थित शौचालय से यूरिन पोट ही हो गए गायब। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed