फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   house tax, people, rush, recovery, 2 crore recovery, kurukshetra

छूट के अंतिम दिन तक दो करोड़ हाउस टैक्स की रिकवरी

Sat, 01 Apr 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Sat, 01 Apr 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
house tax, people, rush, recovery, 2 crore recovery, kurukshetra
rush for property tax deposit - फोटो : अमर उजाला

जिला की थानेसर नगर परिषद के अलावा शाहाबाद, पिहोवा और लाडवा में एकमुश्त गृहकर जमा कराने वालों की कतारें कतारें दिखी। हालांकि स्टाफ का टोटा गृहकर जमा कराने वालों के लिए परेशानी का कारण बना। दरअसल 2005 से 2011 तक तत्कालीन राज्य सरकार ने हाउस टैक्स माफ करने का निर्णय लिया था, लेकिन बाद में परिषद और पालिकाओं की आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते तत्कालीन सरकार ने दुबारा से हाउस टैक्स लागू कर दिया था।

विज्ञापन


इसके बाद से हजारों लोगों का हाउस टैक्स बकाया था। पिछले दिनों राज्य सरकार ने हाउस टैक्स के बकायेदारों को राहत देने के लिए 25 प्रतिशत की छूट दी थी। इस राहत के लिए 2011 से अब तक का बकाया हाउस टैक्स एकमुश्त जमा कराना था, इसके लिए पिछले कई दिनों से थानेसर नगर परिषद और शाहाबाद, पिहोवा और लाडवा की नगर पालिकाओं में बकायेदारों की लाइनें लगी है। राज्य सरकार की 25 प्रतिशत की छूट की घोषणा से परिषद और पालिकाओं के कोष में करोड़ों रुपये की आमद हो चुकी है। थानेसर नगर परिषद के एग्जीक्यूटिव आफिसर बीएन भारती ने बताया कि करीब तीन करोड़ रुपये हाउस टैक्स के बकायेदारों की ओर बनता था, जिसमें से करीब 2 करोड़ रुपये की रिकवरी अब तक हो चुकी है। हालांकि प्रोफेसर कालोनी वासी जसमिंदर सिंह जैसे अनेक हाउस टैक्स के बकायेदारों का कहना है कि उनके पास हाउस टैक्स के बिल ही नहीं पहुंचे थे, ऐसे में उन्हें परिषद में आकर नया बिल बनवाने के लिए जूते घिसाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्व पार्षद ने बंद दफ्तर की वीडियो बनाकर ईओ को दिखाई
पूर्व पार्षद सतीश गर्ग ने थानेसर नगर परिषद की ईओ बीएन भारती को शिकायत की कि हाउस टैक्स भरने आने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। वीरवार को वह और उनके साथ कुछ लोग साढ़े 12 बजे नगर परिषद की हाउस टैक्स ब्रांच में बकाया बिल भरने के लिए पहुंचे थे, लेकिन तीन बजे तक दफ्तर बंद रहा। इसके बाद कई फोन लगाने के बाद कर्मचारी दफ्तर में पहुंचे। गर्ग ने वीरवार को तीन बजे तक बंद दफ्तर की वीडियोग्राफी भी नगर परिषद के ईओ और अमर उजाला को दिखाई। ईओ ने जब ब्रांच के स्टाफ को तलब कर पूछा तो बताया गया कि एक कर्मचारी बीमार हो गया था,इसलिए चला गया। वहीं यह भी तर्क दिया गया कि दफ्तर में स्टाफ कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहाबाद पालिका में जमा हुआ 30 लाख
शुक्रवार को शाहाबाद नगरपालिका की तय सीमा समाप्त होने के कारण लोगों ने सायं तक अपना गृहकर जमा करवाया। जिससे नगरपालिका में लगभग 30 लाख रुपये गृहकर इकट्ठा हुआ। नगरपालिका सचिव गुरमीत सिंह भाटिया ने बताया कि इस सप्ताह में जिन भी लोगों ने 31 मार्च तक गृहकर जमा करवाया, उन्हें लगभग 25 प्रतिशत की छूट मिली।  उन्होंने कहा कि भारी छूट को लेकर लोगों में उत्साह था इसलिए उन्होंने अपना गृहकर जल्द जमा करवा दिया। उन्होंने बताया कि जिन लोगों का बकाया रह चुका है वह जल्द से जल्द जमा करवा दें,नहीें तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन पर भारी पैनेल्टी पड़ेगी।

पिहोवा में जमा हुआ 26 लाख से ज्यादा
पिहोवा नगर पालिका में 26 लाख से अधिक हाउस टैक्स जमा हुआ। पिहोवा पालिका में हाउस टैक्स ब्रांच के लिपिक सुलतान सिंह ने बताया हाउस टैक्स भरने की आज अंतिम तिथि थी। जिसके चलते नपा कार्यालय में लोगों का तांता लगा रहा। अंतिम तिथि में नपा के पास लाखों रुपये जमा हुए। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर 1 फरवरी से 31 मार्च तक हाउस टैक्स भरने वालों को 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही थी। इस स्कीम का लोगों ने खूब लाभ उठाया।


नोटिस देकर वसूल करेंगे टैक्स: अशोक सिंगला
नपा प्रधान अशोक सिंगला ने बताया कि लगातार लोगों को हाउस टैक्स भरने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिसके चलते कई लोगों ने लाखों रुपये का हाउस टैक्स भरा है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने अभी तक भी नहीं भरा है, उन्हें नोटिस देकर हाउस टैक्स लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed