फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Hotel employee dies under suspicious circumstances

Kurukshetra News: होटल कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Hotel employee dies under suspicious circumstances
कुरुक्षेत्र। रेलवे स्टेशन के निकट एक होटल कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी 26 वर्षीय सागर गुप्ता के रूप में हुई है। सागर लंबे समय से रेलवे स्टेशन के आसपास एक होटलों में कार्यरत था। सुभाष मंडी चौकी की पुलिस टीम को सूचना मिलने मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। जांच अधिकारी एएसआई सुरेश बाजवा ने बताया कि सागर के शरीर पर किसी प्रकार की चोट का कोई निशान नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में मृत्यु का कारण बीमारी या नशे की आशंका जताई जा रही है। सागर की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान सुनिश्चित की गई। उसके गांव में पता करने पर पता चला कि सागर के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है और वह अकेला रहता था। पुलिस ने सागर के रिश्तेदारों से संपर्क किया, जिन्होंने एक सामाजिक संस्था के माध्यम से अंतिम संस्कार कराने की सहमति दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed