फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Hope raised to get certificate of malaria free district

Kurukshetra News: मलेरिया मुक्त जिले का प्रमाण पत्र मिलने की जगी उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Hope raised to get certificate of malaria free district
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय के सभागार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय मलेरिया वर्किं
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र को मलेरिया-फ्री जिला होने का प्रमाण मिलने की आस जगी है। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से जिला में वर्ष 2021 से अब तक मलेरिया का कोई केस सामने नहीं आया है। जल्द ही प्रशासन डब्ल्यूएचओ को मलेरिया-फ्री जिला के लिए सब नेशनल सर्टिफिकेशन का आवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद जिला नेशनल सर्टिफिकेशन का आवेदन करने वाला प्रदेश का पहला जिला भी बन जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट ने दी।
वे सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय मलेरिया वर्किंग कमेटी की बैठक ले रहे थे। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को मलेरिया की रोकथाम को लेकर किया जाने वाले कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से वर्ष 2030 तक पूरे देश से मलेरिया खत्म करने के लिए फरवरी 2016 से मलेरिया उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय फ्रेम वर्क शुरू किया गया था। इसी के तहत जिले की टीम ने मलेरिया की रोकथाम के लिए काम किया और वर्ष 2021 के बाद मलेरिया का कोई केस नहीं आना दिया। केंद्र सरकार द्वारा कुरुक्षेत्र जिला को मलेरिया मुक्त घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed