फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Honored for making millet laddu and barfi, Prime Minister Modi can also taste it in Nashik on January 12

Kurukshetra News: बाजरे के लड्डू और बर्फी बनाने पर मिला सम्मान, 12 जनवरी को नासिक में प्रधानमंत्री मोदी भी चख सकते हैं स्वाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Honored for making millet laddu and barfi, Prime Minister Modi can also taste it in Nashik on January 12
कुरुक्षेत्र। सुमन द्वारा बनाई गई बाजरे की बर्फी। संवाद
कुरुक्षेत्र। बाजरे के लड्डू और बर्फी बनाने पर पहले जिला स्तरीय व उसके बाद राज्यस्तरीय सम्मान पाने वाली गृहिणी सुमन का कहना है कि स्थिति कैसी भी हो, लेकिन हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। अपनी मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं। सुमन चंद्रभानपुरा गांव की रहने वाली गृहिणी है, जिसके बाजरे से बने उत्पादों का स्वाद राज्य स्तर तक के अधिकारी भी चख चुके हैं, जिसके तहत अब सुमन को अपने द्वारा बनाए गए उत्पादों का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर करने का मौका मिलने वाला है।
विज्ञापन

नासिक में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव में सुमन द्वारा बनाए गए उत्पादों का स्वाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चख सकते हैं। यह पांच दिवसीय कार्यक्रम 12 जनवरी को आयोजित किया जाएगा, जिसमें सुमन हरियाणवी पोशाक में हरियाणा का नेतृत्व करेगी और अपने हाथों द्वारा बनाए गए बाजरे के लड्डू और बर्फी को भी प्रदर्शित करेगी। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण कक्षा 10वीं की पढ़ाई भी पूरी नहीं कर पाई। उसके बाद शादी हो गई। घर बैठे मन में जिज्ञासा पैदा हुई कि कुछ किया जाए। उन्होंने घर पर नए-नए उत्पाद बनाने शुरू किए। उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र में जिला विस्तार विशेषज्ञ गृह विज्ञान डॉ. ललिता रानी के निर्देशन में बेकरी का प्रशिक्षण लिया, जिसके जरिए खुद को प्रदर्शित करने का मंच मिला है। उन्होंने कहा कि उन्हें कभी राज्य स्तर पर कोई सम्मान नही मिला था, लेकिन जब उनके नाम की घोषणा हुई तो मंच पर ही आंखों में आंसू भर आए कि मैने कभी सोचा नहीं था कि एक गृहिणी जो कि महज नौंवी पास हो, वह भी इस मुकाम तक पहुंच सकती है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के समक्ष बनाए उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। सुमन का कहना है कि आर्थिक स्थिति को देखते हुए कभी कमजोर नहीं पढ़ना चाहिए, क्योंकि मेहनत और जज्बा अवश्य ही परिणाम देता है। अगर मेहनत करे तो कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed