फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Hold my hand, O dark one... Shyam devotees danced

Kurukshetra News: थाम लो ना हाथ मेरा सांवरे... पर झूमे श्याम भक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Hold my hand, O dark one... Shyam devotees danced
कुरुक्षेत्र। हरगोविंद नगर में श्याम संकीर्तन का आनंद लेते श्रद्धालु। स्वयं
कुरुक्षेत्र। समस्त श्यामप्रेमी परिवार की ओर से शुक्रवार देर शाम को हरगोविंद नगर में 560वां श्री श्याम संकीर्तन और भंडारा आयोजित किया गया। हरगोविंद नगर की महिला मंडल ने श्याम पूजन में हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्याम प्रेमियों ने पंक्तिबद्ध होकर दरबार में शीश नवाया। गायक जतिन जिंदल और प्रियंका मालरा ने श्याम जी के भजन सुनाए। थाम लो ना हाथ मेरा सांवरे हार कर दरबार तेरे मैं आया हूं, फूलों में सज रहे हैं मेरे श्याम खाटू वाले, सांवरे की महफिल को सांवरा सजाता है, सांवरिया ले चल परली पार और हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं... इत्यादि काफी भजन सराहे गए। खाटू श्याम कथा में बताया गया कि ये हारे के सहारे हैं। श्याम प्रेमियों की संख्या बढ़ती जा रही है। श्याम आरती में अजय गोयल, गौरव गुप्ता, संजय चौधरी, अनिल मित्तल, योगेंद्र अग्रवाल, मनोज गुप्ता, नवीन बंसल, संतोष सिंगला, विनोद गुप्ता, राकेश कंसल, घनश्याम गर्ग और अशोक गर्ग सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने मंगलगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed