{"_id":"62f40eff6a084229153d5342","slug":"hockey-player-navneet-kaur-was-congratulated-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1175554191","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी खिलाड़ी नवनीत कौर का किया अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी खिलाड़ी नवनीत कौर का किया अभिनंदन
विज्ञापन
हॉकी स्टार नवनीत कौर के साथ गाड़ी में सवार विधायक रामकरण काला व अन्य। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। कॉमनवेल्थ गेम्स में विजयी गोल दागकर देश की झोली में कांस्य पदक डालने वाली ओलंपियन हॉकी स्टार नवनीत कौर का शाहाबाद पहुंचने पर भव्य अभिनंदन किया गया। नवनीत कौर सबसे पहले शहीद ऊधम सिंह के चरणों में नतमस्तक हुई और श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद रोड शो निकाला गया और शहर में इस बेटी का स्वागत किया।
शाहाबाद विधायक रामकरण काला, पालिका प्रधान डॉ. गुलशन क्वात्रा, विष्णु भगवान गुप्ता, पार्षद राजेश उप्पल, प्रभजीत सिंह सहित लोगों ने नवनीत कौर को पुष्प मालाएं पहनाकर उसका स्वागत किया। वहीं विधायक ने शहर में एक चौक का नाम हॉकी खिलाड़ियों के नाम से रखने की घोषणा भी की। विधायक काला ने कहा कि नवनीत कौर जैसी बेटियों को हमेशा देश पर नाज रहेगा। बेटियों की इस उपलब्धि से समाज की सोच भी बेटियों के प्रति सकारात्मक होगी।
उन्होंने बताया कि शाहाबाद में एक चौक का नाम हॉकी खिलाड़ियों के नाम से रखा जाएगा। नपा प्रधान डा. गुलशन क्वात्रा ने कहा कि नवनीत कौर ने अपने खेल से शाहाबाद का नाम विश्व के मानचित्र पर पहुंचाया है। यह हर शहरवासी के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर अमनदीप सिंह, गुरजिंद्र बैंस, जसबीर सिंह, मनजीत सिंह, प्रिंसीपल कंवल गाबा, सुरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, लखविंद्र सिंह, सुखविंद्र कंबोज, प्रिंसिपल आरपी सिंह आदि मौजूद रहे।