फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Hoarding charges for rice millers waived in Haryana

Haryana: राइस मिलर्स को बड़ी राहत, 2024-25 के होर्डिंग चार्ज माफ, बढ़ाई गई बोनस वितरण की तिथि

Tue, 23 Sep 2025 06:50 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 23 Sep 2025 06:50 PM IST
सार

हरियाणा सरकार ने राइस मिलर्स की लंबित मांगों को पूरा करते हुए 2024-25 के सीजन के लिए होर्डिंग चार्ज माफ करने का फैसला लिया है। साथ ही, बोनस वितरण की अंतिम तिथि को बढ़ाया गया है। 

विज्ञापन
Hoarding charges for rice millers waived in Haryana
राजेश नागर, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री, हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के खाद्य आपूर्ति नागरिक एवं उपभोक्ता विभाग के मंत्री राजेश नागर ने कहा है कि प्रदेश के राइस मिलर्स का वर्ष 2024-25 का होर्डिंग चार्ज माफ कर दिया गया है। बोनस 15 मार्च से बढ़ाकर 30 जून तक का किया गया है। इस संबंध में प्रदेश के अधिकारियों व केंद्रीय मंत्री से भी बातचीत हो चुकी है। अधिकारियों को मिलर्स की मांगें 15 दिन में पूरी करने के लिए आदेश दिए जा चुके हैं। नागर मंगलवार को राइस मिलर्स की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन


राइस मिलर्स को नहीं होगी परेशानी

राजेश नागर ने कहा धान खरीद के सीजन में राइस मिलर्स की तरफ से किसानों को कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। सरकार  राइस मिलर्स को कोई परेशानी नहीं आने देगी। इस बीच राइस मिलर्स पिहोवा के प्रधान सतीश सैनी ने कार्यक्रम में राइस मिलर्स की मांगों को मंत्री के सामने रखा। मंत्री ने कहा हरियाणा कृषि प्रधान प्रदेश है। यहां पर यदि किसान दुखी होता है तो मान लीजिए प्रदेश सरकार ही दुखी है। राइस मिलर्स की तरफ से किसानों को कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा, मिलर्स की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अवगत करवाया गया था, जिस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी मांगों का समाधान निकालने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री से बात करके केंद्र सरकार की तरफ से पूरी की जाने वाली मांगो को भी मनवाने का काम किया है।
विज्ञापन


मंत्री राजेश नागर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने राइस मिलर्स के जल्द भुगतान व एफसीआई गोदामों में स्टोरेज की कमी को आगामी दो साल तक पूरा करने का भरोसा दिया है। राइस मिलर्स ने जिन नई बातों से आज अवगत करवाया है। उनसे भी मुख्यमंत्री को अवगत करवाकर पूरा करवाया जाएगा। इससे पहले मिलर्स ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर अपनी मांगों पर चर्चा की। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा नेता सुभाष कलसाना, पालाराम ढांड, राजेश कंसल इस्माइलाबाद, हंसराज सिंगला प्रधान, मक्खन सिंगला, रमेश चंद, राजकुमार गुप्ता करनाल, जयसिंह सोलूमाजरा, अमरजीत छाबड़ा, राजेंद्र कुमार, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई पॉलिसी में मिलर्स से बैंक गारंटी मांगे जाने का पेंच अभी फंसा है। इस संबंध में बुधवार को मिलर्स को खाद्यमंत्री राजेश नागर ने चंडीगढ़ में बुलाया है, जहां इस मांग का भी समाधान निकाला जाएगा। मिलर्स एसोसिएशन के चेयरमैन ज्वैल सिंगला का कहना है कि बैंक गारंटी वापस लेनी होगी, यह सरकार के लिए बड़ा कार्य नहीं है। इसके बाद मिलर्स अपना पंजीकरण करवाकर कार्य शुरू कर देंगे। उम्मीद है कि बुधवार की बैठक में यह मांग भी पूरी हो जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed