फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Hitec the village secretary, met 41 laptop

हाईटेक हुए ग्राम सचिव, 41 को मिले लैपटॉप

Thu, 07 Aug 2014 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Thu, 07 Aug 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
Hitec the village secretary, met 41 laptop
सरकार ने पंचायती राज में पहली बार फील्ड के लोगों को लैपटॉप मुहैया कराए हैं। जिले के सभी ग्राम सचिवों को आगामी छह माह तक अप-टू-डेट करने के लिए पंचायत अधिकारियों को कहा गया है।
विज्ञापन


डीसी निखिल गजराज ने कहा कि ग्राम सचिवों को पंचायती राज के विकास कार्यों की निगरानी के लिए लैपटॉप का सही उपयोग करना होगा। वे बुधवार को पंचायत भवन में विकास एवं पंचायत विभाग की ओर से आयोजित ग्राम सचिवों को लैपटॉप वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


डीसी गजराज ने कहा कि राज्य सरकार ने पंचायती राज महकमे के ग्राम सचिवों को हाईटेक करने और विकास कार्यों की कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए लैपटॉप मुहैया कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम सचिवों से अपेक्षा है वे लैपटॉप का सदुपयोग कर पंचायती राज प्रणाली को पारदर्शी बनाएंगे। लैपटॉप में ग्राम सचिव अपने रिकॉर्ड सहजता से बनाए रख सकेंगे।

लैपटॉप के माध्यम से ग्राम सचिव राज्य सरकार की स्कीमों की जानकारी भी दे सकेंगे। एमआईएस से आंकड़ों की जानकारी लेने के साथ-साथ रिकॉर्ड को सही बना सकेंगे।

उन्होंने बताया कि लैपटॉप से ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सभी ग्राम सचिव कलस्टर के गांव के रिकार्ड को रोजाना अप टू डेट करेंगे।

ताकि किसी भी बैठक में मात्र लैपटॉप खोलते ही सभी गांवों की रिपोर्ट सामने आ सके। उन्होंने कहा कि 6 माह तक 115 ग्राम सचिवों को लैपटॉप का प्रशिक्षण दिया जाएगा।


सभी बीडीपीओ को ग्राम सचिवों के ई-डाटा पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए है। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी दलीप सिंह ने कहा कि 6 माह पहले सभी को लैपटॉप का 7 माह का प्रशिक्षण दिया गया था और इसके बाद एक टेस्ट भी रखा था।

इस टेस्ट को 41 ग्राम सचिवों ने पास किया। जिन ग्राम सचिवों ने टेस्ट पास किया है, उन्हीं को विभाग की तरफ से लैपटॉप दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed