{"_id":"6a8dded6765b8b54700b2c1a","slug":"pundri-assembly-constituency-receives-a-gift-worth-142-crore-kurukshetra-news-c-245-1-kht1013-154232-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पूंडरी विधानसभा को 1.42 करोड़ की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पूंडरी विधानसभा को 1.42 करोड़ की सौगात
Tue, 25 Aug 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
पूंडरी में विकास कार्यों का शिलान्यास करते विधायक जांबा। विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूंडरी। विधायक सतपाल जांबा ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 1 करोड़ 42 लाख 62 हजार रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
इसके तहत गांव आहूं, साकरा, कौल, सलीमपुर महदूद और फरल में खेतों तक ईंटों के रास्ते बनाने, सीसी गलियों का निर्माण, स्कूलों में रास्ते उपलब्ध करवाने, कमरों की मरम्मत और अन्य जरूरी आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य करवाए जाएंगे। इन कार्यों के पूरा होने से ग्रामीणों और किसानों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और गांवों में बुनियादी ढांचे को और मजबूती मिलेगी। विधायक सतपाल जांबा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाए, ताकि लोगों को विकास योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द मिल सके। विधायक ने कहा कि पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा।