फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Himachal is also split up the issue of Committee: Jinda

हिमाचल में भी उठ सकता है अलग कमेटी का मुद्दा : झींडा

Thu, 31 Jul 2014 12:49 AM IST
कुलदीप सिंह/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
कुलदीप सिंह/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 31 Jul 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
Himachal is also split up the issue of Committee: Jinda
एचएसजीएमसी का मामला पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में पहुंचने के बाद हिमाचल में भी अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का मुद्दा उठ सकता है।
विज्ञापन


ऐसी चर्चाओं से हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी में माहौल गर्म है। मामला हाईकोर्ट में पहुंचने के बाद हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी कानूनविदों से परामर्श लेने में जुट गई है।

इसका खुलासा कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में किया। उनके अनुसार गुरुवार को कैथल गुरुद्वारा नीम साहिब में होने वाली बैठक में कानूनविदों से परामर्श किया जाएगा।
विज्ञापन


परामर्श के बाद इस संदर्भ में अगली रणनीति तैयार होगी। अलग कमेटी के बारे में जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि हिमाचल में अलग कमेटी का मुद्दा उठ सकता है।

लेकिन यह प्रदेश के प्रतिनिधित्व पर निर्भर करता है। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी में इस मुद्दे पर चर्चा के सवाल पर उन्होंने कहा कि ‘बात चली तो विचार भी सुनने को मिलते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में भी है कांग्रेस की सत्ता

कांग्रेस सरकार की वजह से हिमाचल की ओर से अलग कमेटी की मांग उठाए जाने की संभावना अधिक जताई जा रही है।

हरियाणा में पिछले 14 सालों से यह संघर्ष चल रहा था लेकिन अब हिमाचल में भी यह मांग सिर उठा सकती है। इसका मुख्य कारण पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की ओर से हिमाचल प्रदेश को एक याचिका की सुनवाई के दौरान पार्टी बनाना माना जा रहा है। हाईकोर्ट ने सरकार को प्रतिवादी बनाते हुए जवाब देने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed