फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   High speed car hits, one injured

Kurukshetra News: तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, एक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
High speed car hits, one injured
पिहोवा। तेज रफ्तार कार के टक्कर मारने से एक राहगीर को गंभीर चोटें आई। घायल को नागरिक अस्पताल कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में डीसी रेट पर बिजली बोर्ड में एलएम के पद पर तैनात पूजा कालोनी वासी विपिन कुमार ने बताया कि वह और उसका दोस्त मनीष उर्फ लहरी शुक्रवार को शाम नौ बजे के करीब घर का समान लाने के लिए कैथल रोड पर अपनी लेन में चल रहे थे। उसी समय दशमेश धर्मकांटा के नजदीक पहुंचें तो वह एक रेहड़ी से कुछ समान खरीदने लगा तभी एक तेज रफ्तार सफेद कार ने उसके दोस्त को टक्कर मार दी व कार चालक अपनी कार मौके से लेकर फरार हो गया। घायल को उसने राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। अब इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार को तलाशने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरु कर दिए हैं।
विज्ञापन


घर के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी
कुरुक्षेत्र। शहर के शांति नगर से एक घर के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी हो गई है। पुलिस को दी शिकायत में राजकुमार ने बताया कि उसने शनिवार को शाम छह बजे अपने घर के बाहर स्कूटी खड़ी की। जब उसने अगले दिन सुबह देखा तो उसे वहां पर उसकी स्कूटी नहीं मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर स्कूटी की तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन


मोबाइल टावर का ताला तोड़ चुराया समान
शाहाबाद। शहर में स्थित एक मोबाइल से ताला तोड़कर समान चुराने का मामला सामने आया है। चोरी की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें कुछ युवक एक रेहड़ी में टावर से चुराया समान ले जाते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बीके इटंरनेशनल कंपनी में बतौर सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद पर तैनात अंबाला छावनी के रहने वाले परमिंद्र शर्मा ने बताया कि उनकी कंपनी मोबाइल टावर की देखरेख व सुरक्षा देखने का काम करती है। उनकी कंपनी का एक टावर शहर के किसान इंजीनियरिंग वर्क्स के पीछे भी लगा हुआ है। जहां से शनिवार को ताला तोड़कर टावर से एलसीयू ट्रांसफार्मर व तार चोरी कर ली गई है। इस चोरी की वारदात की पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उक्त चोरी के आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।


बस-स्कूटी की टक्कर में दो घायल
शाहाबाद। शनिवार को लाडवा रोड पर शहर में एक बस व स्कूटी की टक्कर हो गई, जिसमें दो महिलाएं घायल हो गई। जिन्हें आदेश अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस को दी शिकायत में एक निजी स्कूल में अध्यापक के पद पर तैनात 46 वर्षीय महिला गुरुनानकपुरा वासी गीता ने बताया कि वह और उसकी दोस्त पूजा अपनी स्कूटी से शहर से कुछ समान खरीदने के बाद घर जा रही थी। उसी समय एक तेज रफ्तार बस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें उसकी दोस्त सड़क के किनारे जा गिरी व वह बस के आगे गिर गई, जिसे राहगीरों ने खड़ा किया। भीड़ एकत्रित होने पर बस चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया। इसके बाद घायलों को आदेश अस्पताल ले जाया गया। जहां पर शिकायतकर्ता का इलाज चल रहा है व उसकी दोस्त को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed