{"_id":"63f679f0afabb99820061584","slug":"hgpc-board-and-banner-remove-from-gurudwara-chhati-pathshahi-kurukshetra-news-c-18-1-38759-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: गुरुद्वारा छठी पातशाही से हटाए एसजीपीसी के बोर्ड और बैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: गुरुद्वारा छठी पातशाही से हटाए एसजीपीसी के बोर्ड और बैनर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) की ओर से प्रबंधन हाथ में लिए जाने के बाद बुधवार को भी गुरुद्वारा छठी पातशाही में हलचल जारी रही। वहीं बुधवार की देर शाम कमेटी के प्रधान महंत करमजीत सिंह पहुंचे और उनके साथ अन्य पदाधिकारी व संगत भी रही। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब परिसर से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी (एसजीपीसी) के बोर्ड और बैनर हटा दिए गए। कर्मचारियों ने अब हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के बैनर और बोर्ड लगा दिए। वहीं विवाद के चलते चार दिन बाद माहौल शांत हुआ तो पुलिस का पहरा भी हटाया गया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने भी राहत की सांस ली।
गुरुद्वारा छठी पातशाही की कमान हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने रविवार को संभाल ली थी, जिसके चलते विवाद भी बढ़ गया था। एसजीपीसी ने कमान संभालने व इसके लिए अपनाए तरीके का भी कड़ा विरोध किया था। मामले में अगले ही दिन सोमवार को गुरुद्वारा साहिब में दोनों पक्षों के बीच धक्कामुक्की भी हो गई थी। मामला पुलिस तक भी पहुंच गया, जहां दोनों पक्षों ने शिकायत दी। एसजीपीसी पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
वहीं मंगलवार को एसजीपीसी पक्ष की ओर से महंत दादूवाल व कंवलजीत सिंह अजराना के खिलाफ भी पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी गई, जिसमें उन्होंने हमला करने सहित कई संगीन आरोप लगाए। फिलहाल बुधवार देर रात तक इस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उधर, कंवलजीत सिंह अजराना का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। दूसरे पक्ष ने ही माहौल खराब किया और हमला किया था। उससे माइक भी छीन लिया था।