फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Heritage is a medium to connect the young generation with cultural heritage: Prof. Sachdeva

युवा पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का माध्यम है धरोहर : प्रो. सचदेवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Heritage is a medium to connect the young generation with cultural heritage: Prof. Sachdeva

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुवि का धरोहर हरियाणा संग्रहालय 18 वर्ष का हो गया है, जिसके स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा द्वारा आहुतियां डाली गई। धान कूटती महिलाओं के सेल्फी कॉर्नर का भी उद्घाटन मुख्यातिथि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व विशिष्ट अतिथि कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा ने किया।

कुलपति ने कहा कि धरोहर हरियाणा संग्रहालय प्रदेश ही नहीं अपितु पूरे देशभर का एकमात्र ऐसा संग्रहालय है, जिसके माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया है। यह युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का एक माध्यम है। कुवि देश का एकमात्र ऐसा विश्वविद्यालय है, जिसने अपनी संस्कृति को संरक्षित करने के लिए धरोहर जैसे संग्रहालय को स्थापित किया। धरोहर संग्रहालय में ग्रामीण परिवेश को जिस तरीके से प्रस्तुत किया गया है, वह हमारे सामाजिक व सांस्कृतिक परिवेश को दर्शाता है। समाज में जिस तरह से आज विकृतियां बढ़ रही हैं, ऐसे में जीवन मूल्यों की रक्षा के लिए ऐसे संस्थानों की स्थापना करना जरूरी है। इस मौके पर डॉ. ममता सचदेवा, कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा, सुमिता शर्मा, अध्यक्ष प्रो. नीलम ढांडा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एआर चौधरी, प्रो. सुनील ढींगरा, डीन प्रो. अरविंद मलिक, प्रो. शुचिस्मिता, प्रो. संजीव अरोड़ा सहित अन्य डीन, निदेशक व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विश्व नृत्य दिवस पर गायक पं. सुरेश गंधर्व देंगे प्रस्तुति

कुरुक्षेत्र। कुवि के संगीत एवं नृत्य विभाग के सभागार में विश्व नृत्य दिवस के उपलक्ष्य में 29 अप्रैल को कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें इंदौर घराने के सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पं. सुरेश गंधर्व अपना गायन प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद विभाग के विद्यार्थियों द्वारा नृत्य की सामूहिक और एकल प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिसमें विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मनोरंजन करेंगे वहीं अन्य विद्यार्थियों द्वारा गायन वादन तथा नृत्य तीनों ही विधाओं की प्रस्तुतियां होंगी। संगीत एवं नृत्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. आरती श्योकंद ने बताया की विभाग में विश्व नृत्य दिवस पर यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देना है, ताकि उनमें आत्मविश्वास की बढ़ोतरी हो सके। ऐसे कार्यक्रमों में प्रस्तुतियां देने से विद्यार्थियों में सर्वांगीण विकास होता है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed