फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Heavy rain of money on Dhanteras, business worth more than Rs 60 crore

Kurukshetra News: छात्र पर हमला करने का एक और आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain of money on Dhanteras, business worth more than Rs 60 crore
कुरुक्षेत्र। दो महीने पहले छात्र पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में आर्यन निवासी चौशाला जिला कैथल ने बताया था कि वह परशुराम कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। 16 सितंबर को उसके दोस्त मोहित ने होटल में फ्रेशर पार्टी रखी थी। इसमें वह अपने दोस्त शुभम निवासी उचाना के साथ पार्टी में मौजूद था।
विज्ञापन

उसी समय शुभम निवासी चंदाना, मोहित, साहिल, दीप लाठर, हर्ष बिश्नोई ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर होटल में घुसकर उस पर हमला कर दिया था। साहिल ने चाकू से उसके चेहरे पर वार किया। अन्य ने ईंटों व हाॅल में पड़ी कुर्सियों से उसे व शुभम पर ताबड़तोड़ हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने 29 सितंबर को आरोपी मोहित हाल निवासी न्यू लक्ष्मण काॅलोनी को गिरफ्तार किया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed