फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   heat continues to wreak havoc in Haryana Relief expected after six days, people suffering due to power cuts

हरियाणा में प्रचंड गर्मी का कहर जारी: छह दिन बाद राहत मिलने की उम्मीद, बिजली के कटों से बेहाल हो रहे लोग

Fri, 13 Jun 2025 12:30 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 13 Jun 2025 12:30 PM IST
सार

कृषि विज्ञान केंद्र, कैथल के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि नौतपा के बाद से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। वीरवार को सुबह 9 बजे ही तापमान 38 डिग्री पहुंच चुका था, जो दोपहर में 44.1 डिग्री तक जा पहुंचा।

विज्ञापन
heat continues to wreak havoc in Haryana Relief expected after six days, people suffering due to power cuts
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेशभर की तरह कैथल जिले में भी भीषण गर्मी का कहर जारी है। वीरवार को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने इस सीजन का पहला रेड अलर्ट जारी करते हुए लू और अत्यधिक गर्मी की चेतावनी दी है। वीरवार को सुबह से ही तपन जारी रही।

विज्ञापन


दिनभर आसमान से आग बरसने के साथ गर्म हवाएं पूरा दिन चलती रही। सड़कों पर सन्नाटा रहा और दुकानदार भी ग्राहकों का इंतजार करते दिखे। मौसम विभाग के मुताबिक, लोगों को आगामी छह दिनों तक राहत मिलने की संभावना कम है। हालांकि, 18 जून से बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन


बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी
तेज गर्मी के साथ-साथ बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। बुधवार रात 10 बजे से लेकर वीरवार तड़के तक करीब तीन घंटे बिजली गुल रही। इससे न केवल रात की नींद प्रभावित हुई, बल्कि सुबह पेयजल आपूर्ति के समय भी बिजली बाधित रही, जिससे लोगों को खासा परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान में और बढ़ोतरी का अनुमान
राज्य के दक्षिणी हिस्सों में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने लू के प्रकोप को देखते हुए लोगों को सुबह 9 बजे से शाम तक धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। विशेषज्ञों ने विशेष रूप से बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह मौसम खतरनाक बताया है और लगातार पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने तथा घर के अंदर रहने की हिदायत दी है।

मानसून से मिल सकती है राहत
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून 13–14 जून से पुनः सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से 14 जून की रात से उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है, जिससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।


गर्मी का रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचना चिंताजनक
कृषि विज्ञान केंद्र, कैथल के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि नौतपा के बाद से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। वीरवार को सुबह 9 बजे ही तापमान 38 डिग्री पहुंच चुका था, जो दोपहर में 44.1 डिग्री तक जा पहुंचा। दिनभर गर्म हवाओं के थपेड़ों से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। नौतपा की तुलना में इस बार अधिकतम तापमान में 6.7 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो चिंताजनक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed