फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Healthy women are the foundation of a strong family and a strong family is the foundation of a strong country: Nayab Saini

स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार का आधार और सशक्त परिवार ही सशक्त देश का आधार : नायब सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Healthy women are the foundation of a strong family and a strong family is the foundation of a strong country: Nayab Saini
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम के दौरान कुवि में महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन करते 
कुरुक्षेत्र। पोषण माह की आठवीं वर्षगांठ के अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार का आधार है और सशक्त परिवार ही सशक्त देश का आधार है। नारी के सशक्त होने से समाज मजबूत होता है, इसलिए महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना आवश्यक है। इसी के चलते राज्य सरकार बच्चों और महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य व प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सैनी ने विवि में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन, 15 करोड़ रुपये की लागत से 500 नवीनीकृत आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण और नौ करोड़ रुपये की लागत से बने 64 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पोषण कैलेंडर का भी अनावरण किया और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के लिए पूरे देश में पोषण माह का आयोजन वर्ष 2018 से किया जा रहा है। परिवार के प्रति समर्पण भाव में महिलाएं इतना व्यस्त हो जाती हैं कि वे अपनी सेहत का ख्याल नहीं रखती। इसी समर्पण भाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महसूस किया कि महिलाओं की सेहत और स्वास्थ्य की जिम्मेदारी सरकार की भी है। अभियान का उद्देश्य छह वर्ष तक की आयु के बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के पोषण स्तर में सुधार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कामकाजी महिलाओं के छोटे बच्चों की देखभाल के लिए विस्तृत क्रेच नीति लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। केंद्र ने प्रदेश के सभी जिलों में 628 आंगनबाड़ी केंद्रों को आंगनबाड़ी-सह-क्रेच में बदलने की स्वीकृति दी है। इस समय प्रदेश में 500 क्रेच चल रहे हैं। इनमें से 303 क्रेच आंगनबाड़ी केंद्रों को अपग्रेड करके बनाए गए हैं। शेष 197 स्टैंडलोन क्रेच चल रहे हैं। इनका लाभ 3,670 से अधिक कामकाजी महिलाओं को हो रहा है। इस दौरान कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, उपाध्यक्ष धूमन सिंह, जिप अध्यक्ष कंवलजीत कौर, रजिस्ट्रार डॉ. वीरेंद्र सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

हमारा संकल्प, हर बच्चा पोषित और हर महिला स्वस्थ हो : श्रुति चौधरी

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि मिशन पोषण 2.0 और सक्षम आंगनबाड़ी अभियान के माध्यम से पूरे देश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस वर्ष पोषण माह की थीम जीवनशैली में बदलाव पर केंद्रित है जिसमें तेल एवं चीनी की खपत कम करना, स्थानीय व मोटे अनाज को बढ़ावा देना, सेवाओं का डिजिटलीकरण और महिलाओं-बच्चों की देखभाल में पुरुषों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना शामिल है।

कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम के दौरान कुवि में महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन करते 

कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम के दौरान कुवि में महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन करते 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed