फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   health, vaccination camp

कोरोना हुआ कम, नहीं हुआ खत्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
health, vaccination camp
कुरुक्षेत्र में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के विशेष सहयोग से रविवार को एलएनजेपी अस्पताल में कोरोना टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उप सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा सिंह के निर्देशानुसार वैक्सीनेटर डिंपल बनवाल और चरणजीत लोगों को पहली व दूसरी डोज लगाई। इससे पहले कंप्यूटर ऑपरेटर नेहा सैनी ने पंजीकरण किया और विशाल, सुखदेव और रमन ने व्यवस्था संभाली। शिविर में 65 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। जिला नोडल अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में भले ही कोरोना के मामले नहीं आ रहे, लेकिन कोरोना अभी तक खत्म नहीं हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव से पहले दूसरी डोज से वंचित रहे लोगों को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें और अपने समय पर वैक्सीन जरूर लगवाएं।
विज्ञापन

काजल ने रविवार को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। उन्होंने कहा कि लोगों को टीकाकरण के लिए आगे आना चाहिए। कोरोना के चक्रव्यूह को तोड़ने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सीन लगवाना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

पूजा ने दूसरी डोज लगवाई और कहा कि बेशक अब कुरुक्षेत्र में कोई कोरोना संक्रमित नहीं है, लेकिन महामारी से बचाव अभी जरूरी है। वह तभी संभव है जब सभी लोग अपना दायित्व समझकर समय पर टीकाकरण कराएंगे। हमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता दिखाकर अपने देश को भी सुरक्षित भविष्य प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलएनजेपी अस्पताल में वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने पहुंची डॉ. निधि ने कहा कि हमें कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाकर अपने परिवार, समाज और राष्ट्र को सुरक्षित रखना है। वैक्सीनेशन के बाद भी सभी को सतर्क रहना है, क्योंकि कोरोना महामारी खत्म नहीं हुई केवल मरीजों की संख्या कम हुई है। कोरोना वैक्सीन लगवाकर ही इस महामारी को खत्म किया जा सकता है।
डोली ने जिला अस्पताल पहुंच समय पर दूसरी डोज लगवाई और कहा कि सभी लोगों को टीकाकरण कराना चाहिए। टीकाकरण कराने के बाद ही हम सभी सुरक्षित होंगे। अभी तीसरी लहर का भी खतरा है। उन्होंने आमजन से भी अपील की आप लोग स्वस्थ रहने के लिए अपना टीकाकरण जरूर कराएं।

चारू ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप भले ही कम हो गया है, लेकिन अभी पूरी एहतियात बरतने की जरूरत है। उन्होंने भी रविवार को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई और कहा कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए टीकाकरण कराना बेहद आवश्यक है। टीका लगवाकर कोरोना संक्रमण के फैलाव से काफी हद तक बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed