फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   health

युवक की संदिग्ध डेंगू के चलते उपचार के दौरान मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
health
स्वास्थ्य विभाग भले ही जिले में डेंगू की स्थिति नियंत्रण में बता रहा है, लेकिन हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। गत देर रात्रि शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान संदिग्ध डेंगू पॉजिटिव मरीज की मौत होने का मामला सामने आया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में जांच करने की बात कही है। जिला मलेरिया विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. सुदेश कुमार का कहना है कि उन्हें भी निजी अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक की मौत की सूचना मिली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार को निजी अस्पताल और उक्त युवक के घर से जानकारी जुटाएगी। जांच करने पर ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। जानकारी के अनुसार चक्रवर्ती मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय वीरेंद्र शर्मा को चार-पांच दिन पहले अचानक बुखार आया था और प्लेटलेट्स भी 40 हजार तक पहुंच गई थी। परिजन युवक को पहले सलारपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन यहां बिगड़ती तबीयत को देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। इसके पश्चात पुराना बस अड्डे के निकट स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया। यहां शनिवार देर रात को उपचार के दौरान वीरेंद्र ने दम तोड़ दिया। बता दें कि जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक 93 मरीजों को डेंगू की पुष्टि की है। जिन सैंपलों की रिपोर्ट अभी बाकी है, विभाग की ओर से आज उनकी रिपोर्ट का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed